All Online Solution & Job Notification

All Online Solution & Job Notification

Share

08/01/2026

*PAN-Aadhaar Link 2026*
-----------------------------
भारत सरकार के नए नियमों के अनुसार, अब हर नागरिक के लिए अपने PAN Card को Aadhaar Card से जोड़ना अनिवार्य हो गया है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय (Inoperative) हो सकता है, जिससे आपके बैंकिंग और टैक्स संबंधी काम रुक सकते हैं।
1. पैन-आधार लिंक करना क्यों अनिवार्य है?
* इनकम टैक्स रिटर्न (ITR): बिना लिंकिंग के आप अपना टैक्स फाइल नहीं कर पाएंगे।
* बैंकिंग सेवाएं: 50,000 रुपये से अधिक के लेनदेन और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में समस्या आ सकती है।
* पेंडिंग रिफंड: आपका रुका हुआ टैक्स रिफंड वापस नहीं मिलेगा।
* सरकारी सब्सिडी: कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत हो सकती है।
2. लिंकिंग के लिए कितनी फीस देनी होगी?
इनकम टैक्स विभाग के अनुसार, वर्तमान में पैन को आधार से लिंक करने के लिए ₹1,000 का विलंब शुल्क (Penalty) देना अनिवार्य है। यह भुगतान आप ऑनलाइन ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
3. पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया (Step-by-Step)
* आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट incometax.gov.in पर जाएं।
* 'Link Aadhaar' विकल्प चुनें: होमपेज पर 'Quick Links' सेक्शन में जाकर 'Link Aadhaar' पर क्लिक करें।
* जानकारी दर्ज करें: अपना पैन नंबर और आधार नंबर भरें और 'Validate' पर क्लिक करें।
* जुर्माना भरें: यदि आपका लिंक नहीं है, तो ₹1,000 का भुगतान 'e-Pay Tax' के जरिए करने का विकल्प आएगा।
* ओटीपी (OTP) दर्ज करें: भुगतान के कुछ दिनों बाद (जब चालान अपडेट हो जाए), दोबारा इसी प्रक्रिया को दोहराएं और अपने मोबाइल पर आए OTP को भरें।
* सबमिट करें: जानकारी की पुष्टि करने के बाद 'Link Aadhaar' पर क्लिक करें। आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी।
4. कैसे पता करें कि आपका पैन-आधार पहले से लिंक है?
अपना स्टेटस चेक करने के लिए ये कदम उठाएं:
* पोर्टल पर 'Link Aadhaar Status' विकल्प पर क्लिक करें।
* अपना पैन और आधार नंबर डालें।
* यदि लिंक होगा, तो मैसेज आएगा: "Your PAN is already linked to given Aadhaar".
5. इन बातों का विशेष ध्यान रखें
* डेटा मिसमैच: यदि आपके पैन और आधार में नाम, स्पेलिंग या जन्म तिथि अलग-अलग है, तो लिंकिंग फेल हो जाएगी। पहले किसी एक दस्तावेज को सुधरवाएं।
* छूट (Exemptions): 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI) और असम, मेघालय व जम्मू-कश्मीर के निवासियों को फिलहाल इससे छूट दी गई है।

"

31/10/2025

Bihar 2nd Inter Level Vacancy 2025 Online Form

*Eligibility -* Inter
*Vacancy -* 23175
*Last Date -* 25/11/2025

*Document👇*
*1.* मैट्रिक मार्कशीट
*2.* इंटर मार्कशीट
*3.* कंप्यूटर सर्टिफिकेट
*4.* टाइपिंग सर्टिफिकेट
*5.* EWS (General के लिए एक वर्ष के अंदर का)
*6.* NCL (BC/EBC के लिए एक वर्ष के अंदर का)
*7.* आधार कार्ड
*8.* जाती प्रमाण पत्र (SC, ST के लिए )
*9.* निवास प्रमाण पत्र
*10.* Email id / Mobile number
*11.* फोटो & सिग्नेचर
*12.* लाइव फोटो

📢 वैसे अभ्यर्थी, जिन्होंने वि०सं०-02/23 के अंतर्गत अंतिम रूप से ऑनलाइन आवेदन समर्पित किये हैं, उन्हें वि०सं०-02/23 (A) हेतु पुनः आवेदन समर्पित करने की आवश्यकता नहीं है।

01/09/2025

*"मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 50K के तहत जो भी छात्राओं अब तक आवेदन नहीं कर पाई हैं, वे अपना दस्तावेज़ हमे व्हाट्सएप पर भेज कर अपना आवेदन करवा सकती हैं।"*

*नोट:- ध्यान दे दस्तावेज़ भेजने से पहले अपना नाम नीचे दिए गए लिंक पर चेक कर ले उसके बाद ही दस्तावेज भेजे।*

*👉लिस्ट में नाम चेक करने का लिंक👇*
*https://medhasoft.bihar.gov.in/MKUYSNATAK_2025/pms/ListofStudents.aspx*

➡️ आवेदन करने के लिए क्लिक करे⬇️
*https://medhasoft.bihar.gov.in/MKUYSNATAK_2025/pms/Apply.aspx*

*➥ आवश्यक दस्तावेज*
*◉ आधार कार्ड*
*◉ पार्ट 3 मार्कशीट*
*◉ निवास प्रमाण पत्र*
*◉ मोबाइल नंo*
*◉ Emai ID*

➡️आवेदन की अंतिम तिथि 05.09.2025 तक निर्धारित है।
⚠️अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है।

*घर बैठे दस्तावेज भेज कर अपना आवेदन करवाने के लिए हमें व्हाट्सएप करें
📲 9162463793

19/08/2025

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्कॉलरशिप आवेदन स्टार्ट हो गया है
📲📲✅✅

18/03/2025

💻✅बिहार पुलिस कांस्टेबल का ऑनलाइन आवेदन शुरु हो गया है।

🎫🪪पदों की संख्या - 19838

👇👇 आवेदन की अंतिम तिथि - 18.04.2025

07/11/2024

🆕📰ई शिक्षाकोश पर ट्रांसफर पोस्टिंग आवेदन का ऑप्शन आ गया है* 👇👇

🔗🖇️https://eshikshakosh.bihar.gov.in/Application/dashboard*

05/11/2024

🆕📰आवश्यक सूचना 👇👇👇

04/11/2024

🆕📰राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति ✉️💻
👉इस छात्रवृति के अंतर्गत वर्ग 8 में पढ़ने वाले बच्चों को परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए 12000 का सालाना 4 सालों के लिए दिया जाता है।
इसके लिए बच्चों को जाति प्रमाण पत्र एवं उसके पिता या माता का आय प्रमाण पत्र बनवाना होगा।

04/11/2024

1. स्थानांतरण/पदस्थापन हेतु e-shikshakosh पोर्टल पर आवेदन एवं विकल्प देने की प्रक्रिया

i. राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत नियमित शिक्षक, बी०पी०एस०सी० टी०आर०ई० 1 एवं 2 के विद्यालय अध्यापक एवं सक्षमता उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के सभी शिक्षक/शिक्षिका अपने स्वयं के Teacher ID से e-shikshakosh पोर्टल (https://eshikshakosh.bihar.gov.in) पर लॉगिन कर स्थानांतरण/पदस्थापन हेतु आवेदन करेंगे।

ii. e-shikshakosh पर लॉगिन के उपरांत डैशबोर्ड पर अंकित "Teacher Transfer" बटन को क्लिक करेंगे। तत्पश्चात पोर्टल के स्क्रीन पर बांयी तरफ 3 (तीन) मेनू प्रदर्शित होगा। शिक्षक द्वारा "Transfer Application Form" मेनू को क्लिक करने के उपरांत संबंधित शिक्षक के पंजीकृत मोवाईल पर एक OTP जायेगा, जिसे पोर्टल पर यथास्थान अंकित करने के बाद "Verify OTP" बटन को क्लिक किया जायेगा। तत्पश्चात संबंधित शिक्षक का e-shikshakosh पर उपलब्ध प्रोफाइल एवं वर्तमान पदस्थापन का विवरण स्क्रीन पर स्वतः प्रदर्शित हो जायेगा। ज्ञातव्य हो कि बिना OTP के आवेदन नहीं कर सकेंगे। अतः आवेदन भरते समय अपना OTP वाला मोबाईल साथ रखेंगे। यदि किसी शिक्षक / शिक्षिका के प्रोफाइल एवं वर्तमान पदस्थापन इत्यादि के विवरण में त्रुटिपूर्ण प्रतिष्टि है, तो अविलम्ब संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से सम्पर्क कर सुधार कराया जाय। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी डाटा के आधार पर स्थानांतरण / पदस्थापन किया जायेगा।

iii. यदि शिक्षक, नियमित अथवा बी०पी०एस०सी० टी०आर०ई० 1 एवं 2 के विद्यालय अध्यापक है, तो स्क्रीन पर "क्या आप स्थानांतरण लेना चाहते है" प्रश्न के विरूद्ध हाँ अथवा नहीं में से किसी एक विकल्प का चयन किया जायेगा। संबंधित शिक्षक द्वारा "नहीं" विकल्प के चयन की स्थिति में कोई अन्य सूचना नहीं माँगी जायेगी एवं उन्हें सीधे आवेदन को Submit करने का विकल्प प्राप्त हो जायेगा। "हाँ" विकल्प चुनने की स्थिति में स्थानांतरण के लिए अन्य आवश्यक सूचनाओं को पोर्टल पर भरा जाना आवश्यक होगा।

iv. राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सक्षमता उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के सभी शिक्षकों को अपने स्वयं के Teacher ID से e-shikshakosh पोर्टल पर लॉगिन कर स्थानांतरण / पदस्थापन हेतु विकल्प भरना अनिवार्य है। विकल्प नहीं देने की स्थिति में उनके वर्तमान पदस्थापन स्थान को गृह जिला मानकर कहीं पर भी पदस्थापन कर दिया जायेगा।

v. सक्षमता उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के शिक्षक / शिक्षिका द्वारा लॉगिन करने के उपरांत सक्षमता परीक्षा का आवेदन संख्या एवं रौल नं० स्क्रीन पर स्वतः प्रदर्शित हो जायेगा।

vi. सक्षमता उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के सभी शिक्षक एवं नियमित शिक्षक, बी०पी०एस०सी० टी०आर०ई० 1 एवं 2 विद्यालय अध्यापक के इच्छुक शिक्षक द्वारा स्थानांतरण के विकल्प अंतर्गत Gender (लिंग) एवं Marital Status (वैवाहिक स्थिति) का ड्रॉपडाउन मेनू से सही विकल्प का चयन करना होगा।

vii. तत्पश्चात विभागीय संकल्प संख्या-1729, दिनांक-07/10/2024 में अंकित पदस्थापन / स्थानांतरण हेतु निर्धारित अधिमानता (Order of Preference) में से स्थानांतरण हेतु किसी एक विकल्प का चयन ड्रॉपडाउन मेनू से करेंगे । आधार पर नियुक्ति या

viii. यदि शिक्षक, असाध्य रोग / गंभीर बीमारी, दिव्यांगता के मानसिक दिव्यांगता का चयन करते हैं, तो उन्हें इस विकल्प से सम्बंधित सूचना को पोर्टल पर प्रविष्ट करना होगा एवं इससे संबंधित प्रमाण-पत्र, जो सिविल सर्जन कार्यालय से निर्गत हो, को अपलोड करना होगा।

ix. तत्पश्चात शिक्षक को गृह जिला से सम्बंधित सूचना को पोर्टल पर प्रविष्ट करना होगा। यदि शिक्षक/शिक्षिका विवाहित हैं, तो पति/पत्नी के गृह जिला से सम्बंधित सूचना को भी प्रविष्ट करना अनिवार्य होगा। x. यदि शिक्षक/शिक्षिका के पति/पत्नी किसी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका / शिक्षक हैं

अथवा राज्य/भारत सरकार के पदाधिकारी / कर्मी हैं, तो उनके पदस्थापन से संबंधित सूचना को पोर्टल पर प्रविष्ट किया जायेगा। राज्य/भारत सरकार के पदाधिकारी/कर्मी होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी/कर्मी का अद्यतन सैलरी स्लिप या नियंत्री पदाधिकारी का प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

xi . विभागीय संकल्प के आलोक में स्थानांतरण हेतु शिक्षकों को 10 (दस) विकल्प देने का अवसर होगा, जिसमें कम-से-कम 3 (तीन) विकल्प देना अनिवार्य होगा परंतु शिक्षक अधिकतम 10 (दस) विकल्प भर सकते है। अन्य 7 (सात) विकल्प अनिवार्य नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि यदि केवल 3 (तीन) विकल्प भरा जाता है, तो दिये गये 3 (तीन) विकल्प में रिक्ति नहीं रहने की स्थिति में सॉफ्टवेयर द्वारा उन्हें उस जिला/निकटतम जिला में पदस्थापन कर दिया जायेगा।

xii. असाध्य रोग, गंभीर रूग्णता, दिव्यांगता के आधार पर नियुक्त, ऑटिज्म / मानसिक दिव्यांगता के आधार पर स्थानांतरण हेतु आवेदन करने वाले शिक्षक/शिक्षिका द्वारा 10-10 पंचायत/नगर निकाय का विकल्प दिया जा सकता है, जिसके लिए जिला, अनुमंडल, प्रखंड का चयन करते हुए पंचायत/नगर निकाय का चयन किया जायेगा।

xiii. विधवा एवं परित्यक्त शिक्षिका, महिला शिक्षिका एवं पति के पदस्थापन के आधार पर स्थानांतरण हेतु इच्छुक शिक्षिका द्वारा 10-10 पंचायत/नगर निकाय का विकल्प दिया जा सकता है, जिसके लिए जिला, अनुमंडल, प्रखंड का चयन करते हुए पंचायत/नगर निकाय का चयन किया जायेगा।

xiv. ट्रांसजेंडर के लिए महिला शिक्षिका हेतु निर्धारित विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

xv. पुरूष शिक्षक द्वारा 10-10 अनुमंडल का विकल्प दिया जा सकता है, जिसके लिए

जिला का चयन करते हुए अनुमंडल का चयन किया जायेगा। एक अनुमंडल वाले जिलों के पुरूष शिक्षकों द्वारा निकटतम जिला के अनुमंडल का विकल्प दिया जा सकेगा। xvi. स्थानांतरण हेतु आवेदन भरते समय की गयी प्रविष्टियों को किसी भी समय "Save Draft" Button क्लिक कर फॉर्म से बाहर निकल सकते हैं और फिर लॉगिन करके शेष आँकड़ों / सूचनाओं को भर सकते हैं। यह विकल्प आपके द्वारा भरे गये प्रविष्टियों को Save करने के लिए है ताकि पूर्व से भरे गए सूचनाओं को पुनः भरने की आवश्यकता न हो।

xvii. तत्पश्चात संबंधित शिक्षक / शिक्षिका द्वारा स्वघोषणा हेतु स्क्रीन पर अंकित चेक बॉक्स को टिक कर "Submit" बटन को क्लिक किया जायेगा। "Submit" बटन को क्लिक करने के बाद संबंधित शिक्षक / शिक्षिका के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा, जिसे यथास्थान प्रविष्ट करने के उपरांत "Verify OTP" बटन को क्लिक किया जायेगा। तत्पश्चात संबंधित शिक्षक/शिक्षिका से आवेदन को "Submit" करने हेतु पूछे गए सहमति में "हाँ" का बटन क्लिक करते ही उक्त आवेदन "Submit" हो जायेगा।

xviii. आवेदन के "Submit" होने के उपरांत पोर्टल के स्क्रीन पर 2 (दो) विकल्प यथा (1) View Application एवं (2) Modify Application प्रदर्शित होगा। साथ ही इसी स्क्रीन के दांयी तरफ प्रदर्शित प्रिंट बटन के माध्यम से भरे गये आवेदन को प्रिंट लिया जा सकता है।

xix. यदि शिक्षक/शिक्षिका आवेदन में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं, तो Modify Application के विकल्प का चयन कर भरे गये आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं, जिसके लिए OTP आवश्यक होगा।

XX. संबंधित शिक्षक / शिक्षिका द्वारा आवश्यक संशोधन के उपरांत उन्हें आवेदन को दुबारा "Submit" करना होगा।

xxi. शिक्षक/शिक्षिका द्वारा स्थानांतरण/पदस्थापन हेतु e-shikshakosh पोर्टल पर दिनांक-07/11/2024 से 22/11/2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

EShikshakosh FLN/LEP Kit Student Tagging step by step info 01/10/2024

https://youtu.be/7h_1yS9h-qc

इस वीडियो में स्टेप बाय स्टेप बताया गया है की FLN/LEP किट का वितरण हुआ है उन बच्चों को टैगिंग कैसे करना है।

EShikshakosh FLN/LEP Kit Student Tagging step by step info Website-https://eshikshakosh.bihar.gov.in/Application/student/info/viewशिक्षा विभाग से जुडी जानकारी के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें lThanks

Snaatak2021 27/09/2024

💁🏻‍♀️ *मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक पास*

💁🏻‍♀️ *50k लिस्ट में अपना नाम चेक करें👇*
https://medhasoft.bih.nic.in/MKUYSnatak2021/pms/ListofStudents.aspx

👉 *50k अपना आवेदन का करेंट स्टेटस चेक करें 👇*
https://medhasoft.bih.nic.in/MKUYSnatak2021/pms/CheckStatus.aspx
🚭
👉 *25k अपना आवेदन का करेंट स्टेटस चेक करें*
👇👇👇
https://medhasoft.bih.nic.in/SnatakStudent/(S(griifsvggxjoodppxacuq15f))/ApplicationStatusofStudent.aspx
🚭

*जिनलोगों का स्टेटस में IN PROCESS शो कर रहा है, उनलोगो का पैसा इसी महीना में आ जायेगा*

Snaatak2021 National Informatics Centre (NIC) was established in 1976, and has since emerged as a "prime builder" of e-Government / e-Governance applications up to the grassroots level as well as a promoter of digital opportunities for sustainable development. More Info...

17/09/2024

💻💻💻💻💻💻💻💻💻💻💻
*CTET December 2024 Online Form*

*Important Dates | महत्वपूर्ण तिथियां*
• Application Start : 17 सितंबर 2024
• Last Date for Registration: 16 अक्टूबर 2024
• Last Date Fee Payment : 16 अक्टूबर 2024

• Exam Date : 01 December 2024
• Admit Card : November 2024
• Result Date: परीक्षा होने के बाद जल्द अपडेट होगा
*Application Fee | आवेदन शुल्क*
• For 1 Paper
• General / OBC के लिए : Rs. 1000/-
• SC / ST / PWD के लिए : Rs. 500/-
• For Both Paper
• General / OBC के लिए : Rs. 1200/-
• SC / ST / PWD के लिए : Rs. 600/-

*Age Limit | आयु सीमा*
• CBSE के नियमानुसार.

*Qualification (योग्यता)*
• वो सभी Candidates जो किसी मान्यता प्राप्त संस्था या स्कूल से B.Ed / DELED पास या NCTE के नियमानुसार योग्यता है, वो CTET December 2024 के लिये आवेदन कर सकते है।

*Mode Of Selection | चयन प्रक्रिया*
• Written Exam (लिखित परीक्षा)

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Siwan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Siwan
841507