FollowUp UP
10/05/2026
मातृ दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nav Welfare Sewa Samiti द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर सिधौली क्षेत्र के ग्राम हरैय्या में एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्ग महिलाओं को माताओं के सम्मान और उनकी देखरेख के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के सचिव इमरान मंसूरी ने कहा कि माताएं हमारे जीवन की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में वृद्ध महिलाओं की देखभाल, सम्मान और सुरक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मातृ दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और सेवा का संकल्प है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने माताओं के सम्मान एवं सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने महिलाओं को जागरूकता संबंधी जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
゚ ゚viralvideo
UP के संभल में ट्रैफिक पुलिस के हैंड कांस्टेबल जयभगवान की TSI दुष्यंत ने सौंच जाने पर रिपोर्ट लिखा दी, दरअसल जयभगवान का दावा है कि उसने सुबह 'दूध पी लिया था जिस कारण पेट खराब हो गया था. इसी पर TSI सहाब ने रिपोर्ट लिखा दी।
゚ ゚viralvideo
यूपी के बरेली मे 1200 की उधारी न दे पाने के लिए दबंग महिला ने एक गरीब लड़की को कई थप्पड़ जड़े
कहा - "1200 का राशन खाके अब पैसे देने के लिए इधर उधर कर रही है।
゚ ゚viralvideo
28/04/2026
सीतापुर के सिधौली को अकास्मिक समस्या के लिया मिला ट्राली ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की लापरवाही का शिकार हो गया। जिस ट्राली ट्रांसफार्मर का प्रयोग अचानक कस्बे मे खराब हुआ ट्रांसफार्मर के स्थान पर लगाकर वहां की बिजली व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने के लिए था उसे बिजली विभाग बीते एक वर्ष से संतनगर में फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर लगातार ट्राली ट्रांसफार्मर के सहारे वहां की बिजली चला रहा था लेकिन नया ट्रांसफार्मर नही मंगा पाने की वजह से कल वह भी जल गया और उसकी तस्वीरे स्वयं देख लो।
26/04/2026
पंजाब के 43 वर्षीय गुरजीत सिंह खालसा ने 560 दिन से 400 फुट ऊंचे BSNL टॉवर पर चढ़े हुए थे। कल उन्हें नीचे उतार लिया गया। वह धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का विरोध कर रहे थे। उनकी मांग थी कि इस पर कठोर कानून बने। उन्होंने टॉवर पर ही 8×10 की झोंपड़ी बना ली थी। सोचिए, एक इंसान सर्दी, गर्मी, धूप, बारिश, तूफान में टॉवर पर ही चढ़ा रहा। कल नीचे उतरे तो उन्होंने धरती चूमकर कहा "अपन जीत गए"
゚ ゚viralvideo
दारूबाज दूल्हा वरमाला के समय गिर पड़ा, दूल्हन ने शादी से किया इंकार,
हापुड़ गाजियाबाद का दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर आया, वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे का ब्लडप्रेशर बढ़ा और वह गिर पड़ा। दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया। दुल्हन ने दूल्हे पर "दारूबाज" होने का आरोप लगाया और शादी से इंकार कर दिया। पूरी बारात बंधक बनायी गयी और जिसने विरोध किया उसको "खुराक" मिली।
゚ ゚viralvideo
25/04/2026
नव वेलफेयर सेवा समिति ने एक दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
सिधौली/सीतापुर। क्षेत्र के ग्राम बांकीपुर में नव वेलफेयर सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर एनजीओ के सचिव इमरान मंसूरी ने उपस्थित लोगों को मलेरिया के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलेरिया एक रोकथाम योग्य और उपचार योग्य बीमारी है, जिससे सही समय पर सावधानी बरतकर बचा जा सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें तथा बुखार आने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से भी जागरूकता फैलायी गई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मलेरिया मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
゚ ゚viralvideo
24/04/2026
आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने आप को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा।
゚viralvideo ゚
23/04/2026
सिधौली क्षेत्र के कुंवर गड्डी के पास मंडेला गांव में खश से तेल निकालने वाली टंकी से लगी आग, खश जलने से भारी नुक्सान व तहसील क्षेत्र में और कई जगहों पर आग लगने से भारी नुकसान होने का अनुमान, गर्म तेज हवाओं से आग जनी की घटनाएं बढ़ रही है।
゚ ゚viralvideo
23/04/2026
23/04/2026
राष्ट्रीय पुस्तक दिवस
पुस्तकें केवल शब्द नहीं,
बल्कि ज्ञान, प्रेरणा और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं।
आइए, आज के दिन हम संकल्प लें—
📖 रोज़ पढ़ेंगे
📖 दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे
एक शिक्षित और जागरूक समाज की ओर कदम बढ़ाएं।
👉 पढ़ें पुस्तकें, बढ़ाएं ज्ञान
Nav Welfare Sewa Samiti NGO
Sitapur, Uttar Pradesh
#राष्ट्रीय_पुस्तक_दिवस
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sitapur
261301