FR News Rajasthan
बयाना विधायक रितु बनावत के साथ नगर पालिका ईओ के कथित व्यवहार को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आरोप है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के प्रोटोकॉल और सम्मान की अनदेखी की गई। विपक्ष ने इसे अफसरशाही के बढ़ते प्रभाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के अपमान से जोड़ते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
क्या जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जाएगी तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?
सीकर में नूरानी मस्जिद प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन 🕌
राजस्थान मुस्लिम फोरम सीकर के आह्वान पर आज जुमे की नमाज़ के बाद सैकड़ों लोगों ने काली पट्टी बांधकर जयपुर की नूरानी मस्जिद को गिराए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। मुख्य प्रदर्शन जामा मस्जिद में आयोजित हुआ, जहां फोरम पदाधिकारियों ने मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग उठाई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📍 सीकर, राजस्थान
12/06/2026
🖤 जयपुर में नूरानी मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले को लेकर विरोध
आज जुम्मे की नमाज़ के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी भावनाओं को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण माध्यम से व्यक्त करते हुए न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
12/06/2026
🚨 BREAKING NEWS | जयपुर
फर्जी स्टेम मामले का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर, तलाश जारी
जयपुर में सामने आए फर्जी सिस्टम मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे अबरार पुत्र अब्दुल गफ्फार अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
आरोपी जयपुर के मीणा कॉलोनी, दशहरा कोठी, आमेर रोड क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
बताया जा रहा है कि अबरार का नाम जामिया हिदायत प्रकरण में भी सामने आया है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं।
वहीं शिकायतकर्ता मोहम्मद शोएब ने पुलिस से आरोपी अबरार को भी मुख्य आरोपी मानकर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम घोषित करने की भी मांग रखी है।
जयपुर के घाटगेट में बड़ा हादसा टला, होटल में सिलेंडर में लगी आग, गैस सिलेंडर में आग की सूचना पर प्रशासन अलर्ट, मौके पर पहुंचे विधायक रफीक खान , स्थानीय लोगों में दहशत
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Pink City
Jaipur