Dr Radha Raman Shastri

Dr Radha Raman Shastri

Share

13/03/2026
15/02/2026

हमारा देश भारत त्योहारों का देश है | सभी त्योहारों में महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है।
फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि में भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था। प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं। इसीलिए इसे महाशिवरात्रि अथवा कालरात्रि कहा गया। कई स्थानों पर यह भी माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि की सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
हमारे देश का हर त्योहार हमें इकट्ठा होनें, खुशियाँ बाँटने, और समाज के हित में कुछ करने का मौका देता है | हमें चाहिए कि महाशिवरात्रि के दिन भी हम समाज के हित के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ अवश्य करे | परहित में किये गए यह सारे कर्म, हमें भगवान के ज्यादा करीब ले जाते हैं | हमें भी भगवान शिव से प्रार्थना करनी चाहिए जिस तरह उन्होंने शिकारी चित्रभानु के ह्रदय को निर्मल और पवित्र किया, हमारे ह्रदय को भी उसी तरह निर्मल और पवित्र करे |
आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ!

03/02/2026

उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में चौपाल से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में 3 यात्रियों के असामयिक निधन और कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

मेरी गहरी संवेदनाएँ दिवंगतों के परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें, शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें और सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
ॐ शांति 🙏

20/10/2025

दीपावली के इस पावन पर्व पर आपके जीवन में खुशियों का उजाला और समृद्धि का प्रकाश छा जाए।
आपका घर प्रेम, आनंद और सौहार्द से भरा रहे, और माँ लक्ष्मी व गणेश जी की कृपा से जीवन में नए अवसर और सफलताएँ मिलें।

आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ I

शुभ दीपावली I

डॉ. राधा रमण शास्त्री
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश l

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Shimla?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Culinary Team

Attire

Telephone

Website

Address

Shimla