Ajay kumar tripathi
18/03/2020
निर्भया को न्याय दिलाने के लिए सतना कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया हस्ताक्षर पत्र
आरम्भ युवाओं की एक नई सोच समिति द्वारा विगत पांच दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सतना की आवाम के माध्यम से 11000 के ऊपर यह न्याय हस्ताक्षर अभियान कराया गया भारत देश अतुलनीय संस्कृति और सामाजिक विरासत में सदा सर्वश्रेष्ठ रहा है परंतु आज समाज में आए दिन महिलाओं बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाएं बेहद असहनीय चिंताजनक है हमारे देश में बहन बेटियों के साथ आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है इससे हमारे देश की जो अस्मिता है उस पर दाग लगते जा रहे हैं ठीक उसी तरह देश की बेटी निर्भया की लड़ाई आज पूरा देश लड़ रहा है फिर भी वह निर्भया को न्याय नहीं मिल पा रहा है और ना ही उनके दोषियों को फांसी की सजा आज तक नहीं हो पाई इसी के मद्देनजर समिति के सदस्यों द्वारा सतना शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसका उद्देश्य था ज्यादा से ज्यादा लोगों के अंदर नारी शक्ति का सम्मान और ऐसे कृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके समिति के अध्यक्ष अंकित रॉकी शर्मा ने बताया कि सतना शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटर एवं महाविद्यालयों के साथ-साथ समाजसेवियों के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान 11000 हस्ताक्षर के ऊपर हस्ताक्षर करवाकर आज कलेक्टर महोदय जी को भारत के राष्ट्रपति के नाम सौंपा आज के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अंकित रॉकी शर्मा उपाध्यक्ष साहिर कुरेशी, सचिव सूर्य प्रकाश गुप्ता महिला अध्यक्ष साजदा परवीन , सोनाली सिंह परिहार ,राहुल दहिया, शिखा पांडे रावेन्द्र सिंह परिहार, प्रदीप कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, शिवेंद्र चतुर्वेदी मुकेश सोनी, अभिलाष मिश्रा, विपिन सेन,हिमांशु शर्मा आदि समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे
#आरम्भ_युवाओं_की_एक_नई_सोच_समिति
#निर्भया #निर्भया_ज्योति_ट्रस्ट #निर्भया_को_न्याय_दो #सुप्रीम_कोर्ट #फैसला #आशा_देवी #निर्भया_की_माँ # #एबीपीन्यूज
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Satna