Lakshman official dance classes
14/06/2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन एवं कला संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के सौजन्य से आयोजित निःशुल्क सात दिवसीय समर आर्ट कैंप–2026 का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर कला संस्कृति विभाग, समस्तीपुर की जूही कुमारी, संत स्टीफेंस स्कूल के निदेशक जगदीश सिंह, खाद्यान व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, अधिवक्ता विनोद समीर, समाजसेवी मगन लाल साह, केराई पंचायत के मुखिया चंद्रमनी सिंह, पंकज कुमार सिंह, रोशन झा, आनंद कुमार, लक्ष्मण कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में समस्तीपुर के चर्चित ग्रेडेड कथक कलाकार लक्ष्मण कुमार ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है।
विजुअल आर्ट फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा उनमें कला के प्रति रुचि और रचनात्मक सोच का विकास करना है। उद्घाटन समारोह के साथ ही प्रशिक्षण का भी शुभारंभ कर दिया गया। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को चित्रकला, मूर्तिकला, कथक नृत्य एवं अभिनय का निःशुल्क प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है l
कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्सव जायसवाल, महासचिव मोo सुलेमान, कोषाध्यक्ष डॉ० संजीव प्रकाश, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, संरक्षक रत्नेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, सचिव सज्जन कुमार व मोती कुमार, समाजसेवी मनीष बरनवाल , व्यवस्थापक जिगर गुप्ता, मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार, सपन कुमार, जहांगीर आलम, पंकज कुमार, रौशन झा, ग्रेडेड कथक कलाकार लक्ष्मण कुमार कुमार सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं व अभिभावकों की मौजूदगी रही।
#समृद्धिसंस्कृति #दलसिंहस
भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य)
"सरैसा कला महोत्सव 2026 "
युवा कलाश्रम (dance class)
मथुरापुर घाट, समस्तीपुर
8294204978
#समृद्धिसंस्कृति #युवा_कलाश्रम
#सरैसा_कला_महोत्सव
#समस्तीपुर #कथक #भरतनाट्य
Click here to claim your Sponsored Listing.