Mission Ahir Regiment

Mission Ahir Regiment

Share

11/06/2026

झज्जर के गांव खेड़ी खुम्मार (झज्जर) निवासी नरेन्द्र उर्फ काला की पुत्री समीक्षा ने राष्ट्रीय रैंकिंग सीरीज़ कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से पूरे गांव, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

समीक्षा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस शानदार उपलब्धि के आधार पर उन्होंने विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप ट्रायल के लिए भी सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है। यह ट्रायल 13 जून को इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

समीक्षा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है। वह परमजीत स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जहां परमजीत पहलवान जी, नरेंद्र सर एवं अजय कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

हमें उम्मीद है कि वह आगामी विश्व कैडेट ट्रायल में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

समीक्षा की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

07/06/2026

'हम यादववंशी लोग हैं, गाय हमारे लिए हमेशा से पूज्य रही है, उसे बचाने के लिए जो भी बन पड़ेगा हम लोग करेंगे'

Want your organization to be the top-listed Government Service in Rewari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Rewari