SK Pathak Physics Classes

SK Pathak Physics Classes

Share

Today Science Exam Physics Paper Review | All Answers Explained 25/02/2026

Review on science paper 2026(CBSE)
Check your performance...b

Today Science Exam Physics Paper Review | All Answers Explained In this video, we discuss today’s Physics question paper in detail.All important questions are explained with easy and clear solutions.This video will help s...

28/12/2025

💥 प्यारे छात्र एवं छात्राओं 💥

*CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव!
रट्टा मार' पढ़ाई अब फेल, एक गलती पर मिलेंगे सीधे 0 नंबर*

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2025-26 से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक नया नियम लागू किया है।

विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में, छात्रों को उत्तर पुस्तिका को सेक्शन में बांटकर उत्तर लिखने होंगे।
गलत सेक्शन में उत्तर लिखने पर मूल्यांकन नहीं होगा और अंक नहीं मिलेंगे। सीबीएसई ने स्कूलों को छात्रों को इस बदलाव के लिए तैयार करने का निर्देश दिया है।

*2026 से परीक्षा साल में दो बार होगी परीक्षा*
- पहला चरण: 17 फरवरी से 10 मार्च

- दूसरा चरण: मई के बाद
- 10वीं के छात्रों को साल में 2 बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जिससे छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा

- दोनों में जो 'बेस्ट स्कोर' होगा, वही फाइनल माना जाएगा.
*प्रश्न पत्र का पैटर्न भी बदला गया है!*

➡️ छात्रों को अब अवधारणाओं और सूत्रों को अपने शब्दों में लिखकर अभ्यास करना होगा।
➡️ अब 50% सवाल 'कॉन्सेप्ट' और असल जिंदगी पर होंगे. सिर्फ़ रट्टा मारकर काम नहीं चलने वाला है.
➡️ साइंस/सोशल साइंस में अगर सही सेक्शन में उत्तर नहीं लिखा, तो उसे 'Attempt Not Done' माना जाएगा मतलब सीधे जीरो नम्बर।
➡️ बोर्ड ने स्पष्ट किया कि किसी सेक्शन का उत्तर किसी और सेक्शन में लिखना या मिलाना नहीं होगा।
*तीन भाग में विज्ञान और चार भाग में सामाजिक विज्ञान बांटा जाएगा*
1- विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को तीन सेक्शन में बांटा जाएगा
सेक्शन अ - जीव विज्ञान
सेक्शन ब - रसायन विज्ञान
सेक्शन स - भौतिकी

2- सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र को चार सेक्शन में बांटा जाएगा

सेक्शन अ - इतिहास
सेक्शन ब - भूगोल
सेक्शन स - राजनीति विज्ञान
सेक्शन द - अर्थशास्त्र
आपका शिक्षक
एस के पाठक

Telephone

Opening Hours

Tuesday 09:00 - 17:00
Wednesday 09:00 - 17:00
Thursday 09:00 - 17:00
Friday 09:00 - 17:00
Saturday 09:00 - 17:00