Cfor36garh
25/10/2025
जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर
📸:
04/10/2024
जय मां बम्लेश्वरी देवी🚩
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित शक्तिरूपा मां बम्लेश्वरी देवी का विख्यात मंदिर आस्था का केंद्र है, यह मंदिर 1,600 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। बड़ी बम्लेश्वरी के समतल पर स्थित मंदिर छोटी बम्लेश्वरी के नाम से प्रसिद्ध है। मां बम्लेश्वरी शक्तिपीठ का इतिहास करीब 2000 वर्ष पुराना है। डोंगरगढ़ का इतिहास मध्य प्रदेश के उज्जैन से जुड़ा है। इसे वैभवशाली कामाख्या नगरी के रूप में जाना जाता था। मां बम्लेश्वरी को मध्य प्रदेश के उज्जयनी के प्रतापी राजा विक्रमादित्य की कुलदेवी भी कहा जाता है। इतिहासकारों ने इस क्षेत्र को कल्चूरी काल का पाया है। मंदिर की अधिष्ठात्री देवी मां बगलामुखी हैं। उन्हें मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। उन्हें यहां मां बम्लेश्वरी के रूप में पूजा जाता है। दोनो नवरात्रि में मंदिर प्रांगण में भव्य मेला लगता है।
Exploring with:
🙏🚩
13/09/2024
पंचमुखी शिव मंदिर सरोना, Raipur📍
यह मंदिर दो तालाबों के बीच में बना हुआ है। लोग इसे कछुआ वाले शिव मंदिर के नाम से भी जानते हैं। दोनों तालाब में 100 साल से अधिक उम्र के दो कछुओं समेत कई कछुए रहते हैं, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु घंटों तालाब के किनारे खड़े रहते हैं। इस मंदिर को राजपूतों ने बनवाया था।
स्व. गुलाब सिंह ठाकुर की मुलाकात नागा साधुओं से हुई। इस पर साधुओं ने गांव के पास तालाब खुदवाकर शिव मंदिर बनाने की सलाह दी। इस पर तालाब खुदवाकर वहां शिव मंदिर बनवाया गया। इस पर ठाकुर परिवार को दो संतान की प्राप्ति हुई। आज भी इस मंदिर में लोग संतान प्राप्ति की कामना लेकर आते हैं।
#पंचमुखीशिवलिंग
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
Raipur
492001