Astrologer R.K.Bhagwat

Astrologer R.K.Bhagwat

Share

05/04/2025
01/04/2025

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 01 अप्रैल 2025*
*⛅ दिन - मंगलवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2082*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - बसन्त*
*⛅मास - चैत्र*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - चतुर्थी रात्रि 02:32 अप्रैल 02 तक तत्पश्चात् पञ्चमी*
*⛅नक्षत्र - भरणी सुबह 11:06 तक तत्पश्चात् कृत्तिका*
*⛅योग - विष्कम्भ सुबह 09:48 तक, तत्पश्चात् प्रीति सुबह 06:07 अप्रैल 02 तक, तत्पश्चात् आयुष्मान*
*⛅राहुकाल - दोपहर 03:49 से शाम 05:22 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय - 06:32*
*⛅सूर्यास्त - 06:55 ( सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:59 से प्रातः 05:46 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:19 से दोपहर 01:08 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:20 अप्रैल 02 से रात्रि 01:06 अप्रैल 02 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅व्रत पर्व विवरण - मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से रात्रि 02:32 तक), विनायक चतुर्थी, सर्वार्थसिद्धि योग (सुबह 11:06 से सुबह 06:31 अप्रैल 02 तक)*
*⛅विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*

*🔹कर्ज-निवारण व धन-वृद्धि हेतु रखें इन बातों का विशेष ध्यान 🔹*

*🔸झाडू को कभी पैर न लगायें ।*

*🔸 भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई या अन्य बर्तन चूल्हे से उतारकर नीचे रखें ।*

*🔸 घर के दरवाजे को कभी भी पैर से ठोकर मार के न खोलें ।*

*🔸 देहली (दहलीज) पर बैठकर कभी भोजन न करें ।*
*🔸सुबह शाम की पहली रोटी गाय के लिए बनायें व समय-अनुकूलता अनुसार खिला दें ।*

*🔸 घर के बड़ों को प्रणाम करें । उनके आशीर्वाद से घर में बरकत आती है ।*

*🔸 रसोईघर में जूठे बर्तन कभी भी नहीं रखें तथा रात्रि में जूठे बर्तन साफ करके ही रखें ।*

*🔸 घर में गलत जगह शौचालय बन गया हो तो शौचालय में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर होता है । नमक को शौचालय के अलावा कहीं भी खुला न रखें । इससे धन-नाश होता है ।*

*🔸 घर की नकारात्मक ऊर्जा (negative energy) दूर करने के लिए हफ्ते में एक बार नमक मिले पानी से पोंछा लगायें ।*

*🔸 घर में जितनी भी घड़ियाँ हों उन्हें चालू रखें, बंद होने पर तुरंत ठीक करायें, धनागम अच्छा होगा ।*

*🔸 घर की छत पर टूटी कुर्सियाँ, बंद घड़ियाँ, गत्ते के खाली डिब्बे, बोतलें, मूर्तियाँ या कबाड़ नहीं रखना चाहिए ।*

*🔸 घर में जाला या काई न लगने दें ।*

*🔸घर की दीवारों व फर्श पर पेंसिल, चाक आदि के निशान होने से कर्ज चढ़ता है । निशान हों तो मिटा दें ।*

*🔸बाधाओं से सुरक्षा हेतु हल्दी व चावल पीसकर उसके घोल से या केवल हल्दी से घर के प्रवेश द्वार पर ॐ बना दें ।*

*🔸प्रतिदिन प्रातः सूर्योदय के पूर्व उठकर स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र पहनें । असत्य वचन न बोलें । पूजाघर में दीपक व गौ-चंदन धूपबत्ती जलायें । हो सके तो ताजे पुष्प चढ़ायें और तुलसी या रुद्राक्ष की माला से अपने गुरुमंत्र का कम से कम १००० बार (१० माला) जप करें । जिन्होंने मंत्रदीक्षा नहीं ली हो वे जो भी भगवन्नाम प्रिय लगता हो उसका जप करें ।*

🕉️🔔📿

पंचग्रही योग में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: उपासना से मिलेगा सिद्धि और समृद्धि का वरदान... - Lalluram 30/03/2025

पंचग्रही योग में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: उपासना से मिलेगा सिद्धि और समृद्धि का वरदान... - Lalluram 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ पंचग्रही योग के साथ हो रहा है. इस विशेष संयोग में सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध और राह....

Want your organization to be the top-listed Government Service in Raipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Raipur