Deepak Mhaskey
27/05/2026
माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करता हूं।
27/05/2026
संजारी-बालोद विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत पलारी चुनाव के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लघु उद्योग संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा जी, भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष श्री चमन देशमुख जी एवं प्रत्याशी श्री लखन लाल गुरु पंच और श्री राकेश यादव जी के साथ उपस्थित होकर संगठनात्मक विषयों एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक समर्थन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
क्षेत्र के विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा निरंतर जनता के बीच कार्य कर रही है।
26/05/2026
भारतीय जनता पार्टी बालोद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पवन साहू जी के पूज्य पिताजी, लोकतंत्र सेनानी स्व. दाऊ श्री नेम सिंह साहू जी के निधन की सूचना प्राप्त होने पर उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
इस कठिन समय में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई।
ॐ शांति 🙏💐
26/05/2026
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 अंतर्गत जिला भिलाई द्वारा बालोद स्थित द इम्पीरियन लेक रिसॉर्ट में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में स्थायी कार्यक्रम - बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी विषय पर अपने विचार साझा किए।
भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समर्पण से मजबूत होता है। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, जनसंवाद को प्रभावी करने एवं तकनीक के बेहतर उपयोग हेतु ऐसे प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
25/05/2026
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
उनका त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
23/05/2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सफल, यशस्वी एवं दीर्घायु रहें तथा आपका मार्गदर्शन संगठन को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.