Bholeramdotcom
रायपुर ब्रेकिंग
*राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस*
शंकर नगर स्थित अपने निवास स्थान में कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित
राजस्व पखवाड़ा प्रारम्भ,राजस्व प्रकरणों एवं अन्य राजस्व विषयो को लेकर पीसी..
लंबित प्रकरणों के निपटारे के लिए राजस्व पखवाड़े का आयोजन
बलौदाबाजार से शुरू हुआ यह पखवाड़ा,प्रदेश में 6 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा ।
शेष सभी 32 जिलों में 15 दिन चलेगा राजस्व पखवाड़ा ।
किसानों की जमीन संबंधी समस्या का होगा समाधान ।
जमीनों के नक्शा, खसरा, बटांकन संबंधी विवादों का निराकरण ।
राजस्व रिकार्ड दुरुस्त करने साफ्टवेयर में संशोधन किया जा रहा है ।
कोंडागाँव
*संपूर्णता अभियान का शुभारंभ*
*सभी गर्भवती महिलाओं की होगी जांच और दिया जायेगा पोषक आहार*
*सभी बच्चों के हाथों में होगीं किताबे और स्कूल होंगे बिजली से रोशन*
*स्व-सहायता समूहों को व्यापार में विस्तार के लिए मिलेगी चक्रीय निधि*
*खेतों की उर्वरता बढ़ाने के लिए होगी मिट्टी की जांच*
*लक्ष्य हासिल कर कोंडागांव को बनाएंगे अग्रणी जिला- विधायक सुश्री उसेण्डी*
*कोंडागांव,
* नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार एवं कृषि के क्षेत्र में निर्धारित संकेतकों के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए संपूर्णता अभियान का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित ऑडियोरियम में अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित इन लक्ष्यों को प्राप्त कर हम विकास की समाजराह में तेजी से आगे बढ़ेंगे। नीति आयोग द्वारा ये लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं तथा निश्चित तौर पर हम इन लक्ष्यों को प्राप्त कर अपने जिले को नम्बर वन बनाएंगे।
विधायक सुश्री उसेण्डी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से जहां शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। वहीं स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम ने कहा कि कोंडागांव जिला विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अच्छा कार्य कर रहा है तथा आकांक्षी जिलों के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी हम सभी मिलकर बेहतर कार्य करेंगे और निश्चित तौर पर इन लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आकांक्षी जिला और ब्लॉक कार्यक्रम प्रारंभ की गई तथा इस कार्यक्रम के प्रारंभ होने के पश्चात् अपेक्षाकृत पिछड़े जिलों ने कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया और बदलाव के नेतृत्वकर्ता बने। उन्होंने कहा कि कोंडागांव जिले ने दो बार डेल्टा रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया और इसके लिए सात करोड़ रुपए की सम्मान राशि भी प्राप्त की, जिसका उपयोग जिले के विकास कार्यों में किया गया। उन्होंने कहा कि संपूर्णता अभियान के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 40 महिला स्व सहायता समूहों को 6 लाख रुपए का चक्रीय निधि की राशि तथा गर्भवती महिलाओं को टेक टू होम राशन प्रदाय किया गया।
*संपूर्णता अभियान को सफल बनाने का संकल्प*
इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने जिलावासियों को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध कोंडागांव के निर्माण हेतु संपूर्णता अभियान के सभी संकेतकों को संतृप्त करने हेतु योगदान का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही संकल्प पट्टिका पर हस्ताक्षर भी किया।
*प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
इस अवसर पर संपूर्णता अभियान के संकेतकों को संतृप्त करने हेतु जनजागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विधायक सुश्री उसेंडी ने रवाना किया।
सागर जिले में भी पुलिस विभाग द्वारा तीन नये आपराधिक कानूनों पर जन जागरूकता कार्यशालाओ का आयोजन किया जा रहा है, जिले के चौकी तथा थाना स्तर पर आयोजित कार्यशालाओं में विधि विशेषज्ञ, कानून विद्, अधिवक्तागण और पुलिस अधिकारी उपस्थित लोगो को नए कानूनों की जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के कोतवाली में नए कानूनों पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि सागर कलेक्टर दीपक आर्य थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजीव उईके ने की। कार्यशाला में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शासकीय लोक अभियोजक सहित अन्य अधिवक्तागण कानून विदो तथा आमजन ने भाग लिया और नये कानूनों की उपयोगिता पर विमर्श किया।
जिले सहित पुरे देश के सभी अन्य जिलों में आज नए कानून लागु किये जाने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज इस्पात नगरी भिलाई में जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा नए कानून लागु किये जाने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर विधायक रिकेश सेन, वेशाली नगर, दुर्ग शहर गजेंन्द्र यादव पर जिला संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र शुक्ला सहित जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Raipur
492001