APM News

APM News

Share

12/08/2023

CG News : किसानों के समर्थन में भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन...

29/07/2023

BJP महिला मोर्चा ने किया गृह मंत्री के निवास का घेराव, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा ने आज प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया और सुकमा जिले के पोटा केबिन बालिका छात्रावास में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बेरीकेट्स लगा रखे थे, लेकिन महला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उन अवरोधों को पार करके मंत्री के निवास का घेराव किया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश में बढ़ते अपराध का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस है। आज प्रदेश में छोटी छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। लगातार प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएँ घटित हो रही हैं जिस पर न तो प्रदेश सरकार और न ही उसके मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री की नज़र हैं। महिला मोर्चा प्रभारी सरला कोसरिया ने कहा कि सुकमा जिले के एर्राबोर स्थित बालिका छात्रावास में 5 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार की घटना बताती है कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने के बजाय अपराधियों को संरक्षण देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है।

26/07/2023

जवानों के जज्बें को सलाम

Telephone