Gaurav Raj Vines
11/05/2026
बंगाल की नई BJP सरकार ने
सत्ता संभालते ही
सीमा सुरक्षा पर बड़ा कदम उठाया है। 🇮🇳
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि
भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए
BSF को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया
तेजी से पूरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि
अगले 45 दिनों के भीतर
पूरा भूमि हस्तांतरण पूरा कर लिया जाएगा,
ताकि सीमा पर बाड़बंदी का काम
रफ्तार पकड़ सके।
BJP ने इसे
अपने प्रमुख चुनावी वादों में शामिल किया था
और अब सरकार बनने के साथ ही
उस पर अमल शुरू हो गया है।
सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक,
“जमीन उपलब्ध होते ही
BSF तेजी से फेंसिंग का कार्य पूरा करेगी
और अवैध घुसपैठ पर
कम समय में प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।”
बंगाल चुनाव में
अवैध घुसपैठ और सीमा सुरक्षा
सबसे बड़े राजनीतिक मुद्दों में रहे।
BJP लगातार आरोप लगाती रही कि
सीमा पर फेंसिंग का काम
पिछली सरकार के दौरान
राजनीतिक कारणों से धीमा पड़ा।
बांग्लादेश से लगने वाली
बंगाल की लंबी सीमा का
एक बड़ा हिस्सा अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
नई सरकार अब
सीमा सुरक्षा को
अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में दिखा रही है।
संकेत साफ हैं —
बंगाल में अब
घुसपैठ और बॉर्डर सिक्योरिटी पर
कड़ा रुख देखने को मिल सकता है। 🔥