Only For Her
07/02/2021
Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे
Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे
Morning Walk Benefits in hindi
क्या आप अपने शरीर को तंदुरुस्त रखना चाहते है? क्या आप हमेशा चुस्त जिंदगी जीना पसंद करते है? अगर आपका जवाब हाँ है तो सुबह की सैर आपके लिए ये एक सबसे अच्छा option है। क्या आप जानना चाहेंगे सुबह की सैर के फायदे क्या है? चलिए आज इस टॉपिक को ही हम explore करते है - morning walk benefits in hindi
सुबह की सैर हमारे जीवन के लिए जैसे एक वरदान है। ये हमें तरोताजा रखने के साथ बिमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। इसका सबसे बड़ा कारण है सुबह की ताजी हवा। वैसे तो बहुत से लोग शाम को भी सैर करते है। किन्तु सुबह की प्रदुषण मुक्त हवा में सैर करना हर व्यक्ति के लिए शाम की सैर से ज्यादा लाभदायक है।
ये भी पढ़ें - हर दिन प्रोटीन कितना लेना चाहिये
इस लेख में morning walk के वो सारे लाभ बताएँगे जो शायद आपको नहीं पता होंगे। ये लेख पढ़ने के बाद आप में से किसी एक महिला ने भी अगर ये ठान लिया की हाँ , मुझे कल से ही मॉर्निंग वॉक के लिए जाना चाहिए तो मेरे लिए वही काफी है।
जो भी ये ठान ले , मुझे कमेंट करके जरूर बताये।
Morning Walk Benefits in hindi
नॉर्मल ब्लड प्रेशर
सुबह की सैर ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ऐसा देखा गया है की जो लोग रोज सुबह वॉक करते है उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इन लोगों के ब्लड प्रेशर में उतर चढाव नहीं दिखाई देते।
अगर आपके घर में ब्लड प्रेशर की अनुवांशिकता है तो आपके लिए सुबह की सैर करना mandatory हो जाता है।
इतनाही नहीं सुबह की सैर कोलेस्टेरोल को भी काम करने में मदद करती है।
ये भी पढ़े - Health Tips in hindi for women
Morning Walk for Weight Loss
आपको ऐसे बहोत सारे लोग मिलेंगे जो वेट लॉस के लिए मॉर्निंग वॉक जाते है। वाकई में फैट लॉस करने के लिए मॉर्निंग वॉक सबसे अच्छा व्यायाम है। अगर मै अपनी बात कहूं तो मैंने भी मेरा १० किलो वजन सिर्फ मॉर्निंग वॉक और balanced diet से २ महीनो में कम किया है।
जैसे हमारा शरीर ज्यादा मेद को रखने के लिए जगह खुद ढूंढ लेता है वैसे ही व्यायाम करते वक़्त किस भाग की चरबी को कम करना है ये भी शरीर ही तय करता है। और इसके लिए हमें पूरे शरीर का व्यायाम करना चाहिए। मॉर्निंग walk इसके लिए एकदम सही तरीका है।
स्ट्रेस को कम करता है
क्या आप ऐसा कह सकते है की मुझे कोई स्ट्रेस नहीं है। आज की दुनिया में ऐसा एक भी आदमी नहीं मिलेगा जो ये सीना तान के बोल सके की भाई मुझे तो बिलकुल भी स्ट्रेस नहीं है।
इस स्ट्रेस को अपनी जिंदगी से कम करना है तो चलो कल से ही मॉर्निंग वॉक के लिए निकल पडो। मै आपको गॅरंटी के साथ कह सकती हूँ की आने वाले एक सप्ताह में आपके स्ट्रेस लेवल में काफी गिरावट आएगी।
Sugar कण्ट्रोल में रखता है
डाईबेटिस मरीज को मेरी यही सलाह है की रोज दौड़ पड़ो यानि वॉकिंग नहीं जॉगिंग करो।
अरे भाई ऐसे करने से आपके शरीर के calories ज्यादा घटेंगी।
आप पूछोगे की हम तो शुगर पेशंट नहीं है तो क्या हमें भी सैर करनी चाहिए ? तो भाई हाँ, करनी चाहिए। क्योंकी ये चीज़ आपको आपकी पूरी जिंदगी में कभी शुगर की समस्या होने ही नहीं देगी।
हमें एक्टिव बनाता है
ऐसा एक भी इंसान दिखाओ जो मॉर्निंग वॉक करता है लेकिन एक्टिव नहीं है। हार गए ना?
अरे बाबा, जैसे हमें पूरी दुनिया में 100 % खुश व्यक्ति नहीं मिल सकता वैसेही ऐसा कोई भी इंसान नहीं दिखाई देगा जो regualr मॉर्निंग वॉक करता हो और बोले की मैं एक्टिव नहीं हूँ।
रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाता है
रोजाना शरीर में जो रक्त संचार की जरूरत होती है वो सुबह की सैर की वजह से पूरी होती है। इस रक्त संचार के कारण ही हमारी रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ती है।
ये भी पढ़ें - मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय
फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है
फेफड़ों का कार्य सही ढंग से होने में भी मॉर्निंग वॉक का बहुत बड़ा योगदान होता है। सुबह की ताजी हवा फेफड़ों को मिलने की वजह से वे अधिक कार्यक्षम होते है।
अगर आपने अब तक ये पोस्ट पढ़ी है तो आपको समझ में आया होगा की morning walk जैसा पूरे शरीर को व्यायाम प्रदान करनेवाला और कोई exercise नहीं है।
अगर आपको कोई शारीरिक या मानसिक बीमारी है तो मॉर्निंग वॉक सही में आपके लिए एक अच्छा तरीका है उस बीमारी से छुटकारा पाने का। लेकिंग अगर आप तन और मन से पूरी तरह तंदुरुस्त है तो यह तंदुरुस्ती कायम रखने में आपको मॉर्निंग वॉक एक push देगा।
तो चलो ठान लो ये बात और लग जाओ कल से काम पे।
Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे क्या आप जानना चाहेंगे सुबह की सैर के फायदे क्या है? चलिए आज इस टॉपिक को ही हम explore करते है - morning walk benefits in hindi
07/02/2021
https://www.onlyforher.in/2021/02/morning-walk-benefits-in-hindi.html
Morning Walk Benefits in hindi सुबह की सैर के फायदे क्या आप जानना चाहेंगे सुबह की सैर के फायदे क्या है? चलिए आज इस टॉपिक को ही हम explore करते है - morning walk benefits in hindi
31/12/2020
Protein Intake Per Day - How much Protein you need per day?
Protein Intake Per Day
Protein is the key ingredient in our everyday diet. It is referred to as 'Building Block' of the human body. Proteins should be ingested in sufficient amount through daily diet. But what is its proper intake quantity? How much protein intake per day is necessary for us? Let us see.
Why proteins are must for us?
Proteins play a crucial role in human diet. It has lots of benefits.
1] Build muscles, bones, skin and more importantly muscles.
2] Repair damaged and wore out tissues.
3] Reduce appetite and hunger level which otherwise results into obesity.
4] Consuming proteins not only builds but also strengthen the muscles. It increases recovery rate of body in case of any injury.
5] It helps maintain weight in the right proportion.
6] As proteins are macronutrients like carbohydrates and fats, they are a good source of energy.
7] Builds the immune system effectively.
8] Improves metabolism.
9] Reduce the chances of having diabetes
What should be Protein Intake per day?
It is recommended by nutritional organizations that a sedentary woman should consume 46gm of protein per day.
This amount is just to avoid any deficiency. The actual amount needed by you depends on various factors like your age, weight, muscle mass, activity level and gender.
To determine your protein intake per day, multiply your weight in pounds by 0.36. The RDA recommended protein intake in the range of 0.8 gm per kg and 1.8 gram per kg of body weight. This is minimum recommended value to fulfil basic nutritional requirements.
You can use protein intake calculator to calculate the exact amount of protein you should consume everyday.
Best Protein sources
eggs
cheese
yogurt
oats
pumpkin seeds
green peas
mushrooms
sprouts
milk
fish
shrimp
peanut butter
soya products
meat
chicken
Final words on Protein Intake Per Day
Protein is must have macronutrient for proper growth of our body. Its consumption in sufficient amount is mandatory.
There are a lot of sources to supply this nutrient to body cells.
0.8g/kg to 1.8 g/kg body weight of protein is recommended quantity by RDA. You can use a calculator to find the exact amount of protein you should have daily.
Protein Intake Per Day - How much Protein you need per day? Protein Intake Per Day - How much Protein you need per day? Proteins play a crucial role in human diet. It has lots of benefits.
13/11/2020
Self Dependent Kaise Bane (4 Tips) - आत्मनिर्भर बनने के 4 तरीके
Self Dependent Kaise Bane - आत्मनिर्भर बनने के तरीके
क्या आपको अपने बहोत से कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है? क्या आपको खुद के काम किसीसे करवाने के लिए उनसे बार बार मिन्नतें करनी पड़ती है? तो आप सही पोस्ट पढ़ रही है। आप अगर इन सभी चीज़ों से मुक्त होना चाहती है तो पढ़े - Self Dependent Kaise Bane.
अपनी जिंदगी को स्वयं के नियंत्रण में रखना एक कला है। ये कला जो व्यक्ति आत्मसात करती है उसे किसीके आगे हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। जो लोग आत्मनर्भर होते है वे जीवन में दूसरों से बहोत आगे बढ़ जाते है और अपने सारे सपने पूरे करते है। आपके लिए भी ये संभव है बस ठान लेने की देरी है।
दूसरों पर निर्भर रहने के नुकसान
औरों की मिन्नतें करनी पड़ती है
अपने कार्य को रोकना या postpone करना पड़ता है
मनचाहा कार्य नहीं होता
आत्मविश्वास कम हो जाता है
खुद को टोकने लगते है
जिन पर निर्भर है उनकी राह देखनी पड़ती है
औरों को चाहते या न चाहते हुए महत्व देना पड़ता है
खुद को आत्मनिर्भर कैसे बनाये? - Self Dependent Kaise Bane
१] स्वयं को और अपनी काबिलियत को पहचाने
आपको जो कार्य खुद से करने आते है उनके बारे में सोचे। खुद को ये एहसास दिलाये की ये जो कार्य आप खुद से करती है वो भी पहले मुश्किल ही लगते थे। लेकिन जब आपने वे सीखें तभी आप उनमे माहिर हुई। आपके पास वो काबिलियत है।
स्वयं को ये विश्वास दिलाये की जैसे बाकि के काम आप आसानी से करती है वैसे ये भी सिख जाएँगी। जैसे गाड़ी चलाना, आपकी जरूरत की चीज़ें रिपेयरिंग करवाना, ड्राइविंग लाइसेंस निकलवाना वगैरा।
ऐसा कहा जाता है और ये सच भी है की भगवान ने सभी को एक जैसा दिमाग दिया है। खुद को इतना काबिल बनाये की कम से कम कार्यों के लिए औरों पर निर्भर रहना पड़े।
२] लोगों से पहचान बढ़ाएं
अगर आपका स्वभाव शांत है, आप किसीसे ज्यादा बात नहीं करती तो ये कमी आपको दूर करनी होगी। शांत स्वाभाव की व्यक्ति एक हद तक सफल हो सकती है उसके आगे नहीं।
जिंदगी में सफल होने के लिए, self dependent बनने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहचान बढानी होगी। न जाने कौन आपके कब काम आ जाये।
सिर्फ पहचान बढ़ाने से काम नहीं होगा, उन सभी लोगों को महत्व देना भी उतनाही जरूरी है। भले वो सिलिंडर लाके देनेवाला आदमी हो, सब्जी बेचनेवाला हो या किसी grocery shop का मालिक हो।
जो लोग हमारी रोज की जिंदगी से जुड़े है उनसे पहचान तो होनी हि चाहिए - जैसे मेडिकल शॉप के ओनर्स, आसपास के डॉक्टर्स, कारपेंटर, मैकेनिक, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, बच्चों के टीचर्स। इन सभी लोगों को फ़ोन नंबर्स आपके पास होने चाहिए।
३] खुद कमाए
ये एक बहोत ही महत्वपूर्ण बात है। आर्थिक स्वतंत्रता के लिए स्वयं कमाना बहोत ही जरूरी है। जब तक आप खुद नहीं कमाने लगती तब तक छोटे छोटे खर्चों के लिए भी आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड सकता है।
आर्थिक स्वतंत्रता एक सच्ची स्वतंत्रता है। इसलिए आजसे ही इसके बारे में सोचे। ऐसे बहोत से बिज़नेस है जो आप कम या जीरो इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू कर सकती है। अगर आप जॉब में रुचि रखती है तो आजसे ही आपकी योग्यता की जॉब की तलाश शुरू करें।
बैंक में अपना खुद का अकाउंट खोले और उसमे बचत करें।
४] खुद को motivated रखें
उपर बताई सारी चीज़ें अपने कर ली। जरूरी है खुद को हमेशा प्रेरणा देना। ऐसी फिल्म्स देखें जो आपको एक boost दे, ऐसी किताबें पढ़े जो आपके decision को और ज्यादा मजबूत करें।
कमेंट करके जरूर बताये की ये पोस्ट Self Dependent Kaise Bane आपको कितनी फायदेमंद साबित हुई।
Self Dependent Kaise Bane (4 Tips) - आत्मनिर्भर बनने के 4 तरीके Self Dependent Kaise Bane -आत्मनिर्भर बनने के तरीके: अपनी जिंदगी को स्वयं के नियंत्रण में रखना एक कला है।आपके लिए भी ये संभव है बस ठ.....
11/11/2020
मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress
मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress
तनावमुक्त जीवन किसे नहीं चाहिए? आज एक छोटे बच्चे से लेकर वृद्ध व्यक्ति तक हर कोई तनाव में घिर चूका है। जिंदगी के हर एक मोड़ पे तनाव के कारण अलग अलग होते है। बच्चों को तनाव रहता है पढाई का, युवाओं को नौकरी का, माँ बाप को बच्चों की परवरिश का, बूढ़े लोगों को खुद की तबियत का। कोई भी इन्सान आज यह नहीं कह सकता की वो तनावरहित जीवन जी रहा है। लेकिन हाँ , इस तनाव से मुक्ति पाने के लिए प्रयास किये जा सकते है। चलिए देखते है कुछ ऐसे मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress.
मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress
१] स्वयं को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने का हठ छोड़ दें
खुद को औरों से अलग या सवर्श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिए जी-जान लगाना ये तनाव का सबसे बड़ा कारण है। जब चीज़ें अपनी मर्जी से नहीं चलती तो ये तनाव हद से ज्यादा बढ़ जाता है। कोई एक महिला मेरे से आगे क्यों है, मै उसके जैसी क्यों नहीं हूँ, लोग मुज़से ज्यादा उसे क्यों पसंद करते है इन कारणों की वजह से आप अपने आप को जाने अनजाने में तनाव में धकेल रही है।
खुद की तुलना किसी और से न करें बल्कि खुद से करें। अपने आप में सुधार लाने की कोशिश करें। अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। सारा समय खुद में invest करें। नयी नयी चीज़ें सीखें। दुनिया के साथ चलें। टेक्नोलॉजी सीखें। अगर आप खुद को develop करने के लिए सारा समय बिताएंगी तो खुदबखुद आप औरों से श्रेष्ट बन जाएँगी।
२] दिन की शुरुआत जल्दी करें
आपके मन में ये सवाल आया होगा की दिन की शुरुवात का तनाव से क्या ताल्लुक? लेकिन हमारी रोज की क्रियाएं जैसे खाना पकाना, व्यायाम करना, घर साफ़ रखना आदि अगर सही समय पर हो बहोत सा तनाव दूर हो सकता है। बहोत बार ऐसा देखा गया है की जो महिलाऐं सुबह देरी से उठती है उनमे मानसिक तनाव ज्यादा होता है। क्योंकि उन्हें सारे काम करने के लिए काम समय मिलता है। वही जो महिलाऐं शीघ्र उठती है वे डेली रूटीन के काम जल्दी जल्दी ख़तम कर डलती है। और इसलिए वे टेंशन फ्री रहती है। इसलिए अभी जिस समय पर आप उठती है उससे १ से डेड घंटा पहले अपने दिन की शुरुआत करें और फर्क देखें।
३] किसी भी समस्या का ख़ुशी से स्वीकार करें
किसी भी समस्या से दूर भागने के बजाय उसका स्वीकार करें। उसे जल्दी से जल्दी खत्म करके अपनी पूर्वी जिंदगी में लौट आए। समस्याएं हमारे जीवन का अविभाज्य भाग है। ऐसा कोई भी आदमी या औरत नहीं जिसके जिंदगी में समस्या नहीं। लेकिन आप ऐसी कठिन परिस्थिति में कैसा बरताव करती है उसीके ऊपर आपकी अगली जिन्दगी निर्भर है। हर समस्या को एक चैलेंज की तरह अपनाये। उनसे मत डरे। समस्याओं के कारण ही हम और ज्यादा स्ट्रांग बनते जाते है। किसी भी परिस्थिति में मत डगमगाए। खुद को शांत रखें और समस्या का हल ढूंढे।
हर समस्या अपने प्रियजनों के साथ शेयर करें। उनसे सलाह मांगे। 'ये दिन भी चले जायेंगे' ऐसा खुद को विश्वास दिलाएं। पेड़ों का उदाहरण सामने रखे। पतझड़ के मौसम में पेड़ के सारे पत्ते गिर जाते है। ऐसा लगता है की अब इस पेड़ की आयु ख़तम हो गयी। अब ये फिर से नहीं बहरेगा। लेकिन २ ३ महीने बाद वही पेड़ फिर से जिंदगी से ओतप्रोत हो जाता है।
४] एक समय पर एक ही काम करें
एक समय पर एक काम ही हाथ में ले। एक काम पूरी तरह से ख़तम होने के बाद ही दुसरे काम के बारे में सोचे। सभी काम स्वयं ही करने की जिम्मदेदारी मत ले। नहीं तो काम करते वक़्त गलतियां होने की गुंजाईश रहेगी और इसका सीधा परिणाम आपके मानसिक स्वास्थ्य पर होगा।
जब आप काम कर रही होंगी तब ध्यान भंग करने वाली चीज़ें जैसे टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर आदि का प्रयोग न करें। इन चीज़ों से आप अपने काम पर concentrate नहीं कर पाएंगी और हो सकता है काम करने में आपको समय भी लगे।
५] नियमित व्यायाम करें
प्राणायाम, योगासन, स्विमिंग, साइकिलिंग, gym, aerobics इत्यादि प्रकार के व्यायाम रोजाना करने से केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तन्दुरुस्तीही भी मिलती है। मन शांत और तरोताजा रहता है।
मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय में दिए सारे उपायों से आपके जीवन में ख़ुशी की लहरें दौड़ सकती है। स्वयं को खुश रखने की कला सीखें।
मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress तनाव से मुक्ति पाने के लिए प्रयास किये जा सकते है। चलिए देखते है कुछ ऐसे मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय- Ways to get rid of mental stress.
Click here to claim your Sponsored Listing.