Hindustan R K News
योगी बाबा स्पष्ट बोल दिए, विरोधी परेशान। ゚viralシ
02/07/2026
ब्रेकिंग न्यूज़,
बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सियासी बयानबाज़ी लगातार तेज होती जा रही है,जहां एक तरफ कई नेता इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी लगातार बिहार पुलिस के पक्ष में खुलकर खड़े नजर आ रहे हैं!
जीतन राम मांझी ने एक बार फिर साफ कहा कि अगर कोई व्यक्ति पुलिस या किसी पर रिवॉल्वर तानता है, तो ऐसी स्थिति में कार्रवाई होना स्वाभाविक है, उन्होंने संकेत दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कई बार कठिन परिस्थितियों में तुरंत फैसला लेना पड़ता है और ऐसे मामलों को उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए......see more
02/07/2026
ब्रेकिंग न्यूज़,
तमिलनाडु की राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले मुख्यमंत्री विजय ने सत्ता संभालते ही लोक कल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी है। राज्य सरकार ने एक बेहद अनोखी और आकर्षक योजना 'थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम' ( Thai Maman Gold Ring Scheme ) को लॉन्च करने की घोषणा की है!
इस योजना के तहत तमिलनाडु के किसी भी सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले हर नवजात शिशु को सरकार की तरफ से 1 ग्राम सोने की अंगूठी बिल्कुल मुफ्त उपहार स्वरूप दी जाएगी!
दक्षिण भारतीय संस्कृति में 'थाई मामन' (मामा) द्वारा बच्चे को सोना देना एक पवित्र परंपरा मानी जाती है, और सरकार ने इसी परंपरा को योजना का रूप देकर जनता से भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश की है......see more
ध्यान भटकने के कारण स्पीड ब्रेकर से गिरी युवती।
02/07/2026
ब्रेकिंग न्यूज़,
बिहार के भोजपुर में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं, इस बीच AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले को न्याय व्यवस्था और कानून के दायरे में जांचे जाने की मांग की है!
असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि 28 वर्षीय भारत भूषण तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की, उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सजा देने का अधिकार कानून और न्यायपालिका के पास है, इसलिए एनकाउंटर कल्चर को बढ़ावा देना न्याय व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है!
ओवैसी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में उनकी आवाज किसी जाति या धर्म के आधार पर नहीं बल्कि इंसाफ और संवैधानिक प्रक्रिया के लिए उठ रही है! उन्होंने कहा कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही बातें सही हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए.......see more
01/07/2026
ब्रेकिंग न्यूज़,
भारत की स्कूली शिक्षा व्यवस्था एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ी है, पिछले कुछ वर्षों में स्कूलों की संख्या बढ़ी है, नामांकन में वृद्धि हुई है और डिजिटल सुधारों की रफ्तार भी तेज हुई है, इसके बावजूद नीति आयोग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार सरकारी स्कूल अभूतपूर्व गति से छात्रों को खो रहे हैं!
'स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया:= टेम्पोरल एनालिसिस एंड पॉलिसी रोडमैप फॉर क्वालिटी एन्हांसमेंट' रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2005 में देश के 71% छात्र सरकारी स्कूलों में पढ़ते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 49.24% रह गई है, पहली बार ऐसा हुआ है कि देश के अधिकांश बच्चे सरकारी स्कूलों के बजाय निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं!
यह आंकड़ा एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि क्या परिवारों का सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कम हो रहा है, जो परिवार मुश्किल से निजी स्कूलों की फीस चुका सकते हैं, वे भी अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि वे बेहतर शिक्षा, अनुशासन, तकनीक से जुड़ाव और बेहतर रोजगार के अवसरों को निजी स्कूलों से जोड़कर देखते हैं!
भारत ने दशकों तक स्कूलों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और नामांकन बढ़ाने पर काम किया है, लेकिन सीखने के परिणाम अब भी संतोषजनक नहीं हैं, नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 5 के बड़ी संख्या में छात्र आज भी कक्षा 2 स्तर का पाठ पढ़ने और सामान्य गणितीय सवाल हल करने में कठिनाई महसूस करते हैं!
रिपोर्ट के अनुसार, देशभर के करीब 98,000 सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं हैं, जबकि एक लाख से अधिक सरकारी स्कूलों में बिजली की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, कई ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, जिससे सभी विषयों की पढ़ाई प्रभावित होती है!
शिक्षा की गुणवत्ता और सीखने के कमजोर परिणामों के कारण भी सरकारी स्कूलों पर लोगों का भरोसा लगातार घटा है,पिछले एक दशक में घटते नामांकन और संसाधनों की कमी के चलते देशभर में करीब 93,000 सरकारी स्कूल या तो बंद कर दिए गए या दूसरे स्कूलों में विलय कर दिए गए, जिससे लाखों बच्चों के लिए स्कूल की दूरी बढ़ गई!
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 9,508 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जो केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं, वहीं, पिछले एक दशक में उत्तर प्रदेश में लगभग 25,000 सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद या अन्य विद्यालयों में मर्ज किए जा चुके हैं.....see more
01/07/2026
ब्रेकिंग न्यूज़,
भोजपुर जिले में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है!
इस बीच भरत तिवारी की मां आशा तिवारी ने जिला प्रशासन और जगदीशपुर के SDM पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका दावा है कि भरत तिवारी को कथित तौर पर 1,400 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी हो गई थी और इसी वजह से उसकी ह/ त्या कर दी गई, हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारियों की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है, मामला फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है.....see more
योगी बाबा बोले, भू माफिया डर से जमीन छोड़ दिए हैं।
01/07/2026
ब्रेकिंग न्यूज़,
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले की जांच अब फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट पर टिकी है, जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि भरत तिवारी को लगी गोली किस हथियार से चलाई गई थी, जानकारी के अनुसार, अदालत की अनुमति मिलने के बाद एनकाउंटर में इस्तेमाल हुए तीनों हथियारों और घटनास्थल से बरामद खोखों को पटना स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है, फॉरेंसिक विशेषज्ञ बैलिस्टिक जांच के माध्यम से यह मिलान करेंगे कि बरामद खोखे और भरत तिवारी के शरीर से मिली गोली का संबंध किस हथियार से है!
मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और भरत तिवारी के परिजन शुरुआत से ही निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि जांच के सभी पहलुओं की स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें!
इसी बीच, भरत तिवारी के गांव में उनका दशकर्म भी संपन्न हुआ, इस अवसर पर परिवार ने एक बार फिर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग दोहराई, फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच एजेंसियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिल सकते हैं......see more
सारण के डीएम बोले पंचायत का समस्या पंचायत में ही खत्म किया जाएगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
Patna