Ranu Raj Singh
16/08/2025
शुभ श्रीकृष्णजन्माष्टमी-
आज सीखे- कर्म का सिद्धांत !
जिसके साथ भगवान कृष्ण स्वयं खड़े थे उसके 16 साल के लड़के को घेर के उसके सामने हीं मार दिया | क्यों नहीं बचाया? क्या उनको पता नहीं था कि अभिमन्यु आज मारा जाएगा? ऐसा सम्भव है क्या की अंतर्यामी को हीं पता न हो? क्यों नहीं अर्जुन को कहा कि आज अपने बेटे को युद्ध में जाने से रोक लो आज उसे कौरव के कई योद्धा एक साथ घेर कर मार देंगे ? अभिमन्यु तो स्वयं भगवान कृष्ण का भांजा भी था। क्यों नहीं बचा लिया?
आखिर केशव ने दुनिया को क्या संदेश दिया- मैं स्वयं भी खड़ा रहूंगा तो भी तुम्हारे किए हुए कर्म के तीव्र प्रारब्ध को रोक नहीं सकता। मैं तुम्हारे अच्छाई और सच्चाई और समर्पण की वजह से तुम्हारे साथ खड़ा हूं। अब तुम्हारा कर्म है युद्ध करना। मैं तुम्हारे लिए अस्त्र भी नहीं उठाऊंगा न मैं कोई निर्णय लूंगा।वर्तमान में मन की कमान को अपने हाथों में रखो और संपूर्ण समर्पण के साथ जपनाम को कभी मत छोड़ो। गृहस्थ जीवन में जीवनयापन हेतु उचित कर्म करो, जिम्मेदारी का निर्वहन करो और यथासंभव किसी की हँसी का कारण बनो | तुम्हारे अच्छे कर्म ही निर्धारित करेंगे की बासुदेव तुम्हारे सारथी होंगे या तुम्हारे विरोधी | फिर तुम्हे तो मुझ में हीं विलीन होना है बस इसका ख्याल रखो | सब कुछ मंगल होगा |
राधे कृष्ण ✨
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Patna