Students' Adda

Students' Adda

Share

05/01/2023

क्या होता है? – In Hindi

ब्लॉग अथवा ब्लॉग्गिंग की तरह ही Vlog या Vlogging भी प्रचलन में है। साधारण शब्दों में Vlog का अर्थ है Video Blog.
ब्लॉग में आप लेखन और चित्रों का उपयोग करते हैं, और Vlogging में स्वनिर्मित वीडियो का।

ब्लॉग की शुरुआत तो आप Web Hosting लेकर कर सकते हैं पर Vlog बनाने के लिए आपको वीडियो प्लेटफार्म की जरूरत पड़ती है। आइये, इस लेख में हम विस्तार से Vlogging के बारे में पढ़ेंगे और इससे जुड़ी जानकारी लेंगे।

Vlog क्या होता है?

वीडियो ब्लॉग या Video log को शार्ट फॉर्म में Vlog कहा जाता है। जिस प्रकार आप ब्लॉग पर नियमित रूप से लिखते हैं ठीक वैसे ही Vlogging के लिए आप अपने वीडियो को YouTube या अन्य किसी वीडियो होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं। इसके लिए आपको Web Hosting आदि खरीदने की भी जरूरत नहीं है।

इसके बाद आप अपने सब्सक्राइबर्स को नियमित कंटेंट प्रदान कर अपने चैनल की प्रसिद्धि बढ़ा सकते हैं। जैसे-जैसे आपके सब्सक्राइबर आपके वीडियोज को देखना शुरू करेंगे तो आपके चैनल के व्यू बढ़ते जाएंगे और अन्तोगत्वा आप अपने कंटेंट को मोनेटाइज कर सकेंगे जिससे आपकी कमाई होगी।

Vlog कैसे बनाएं?

व्लॉग बनाने के लिए सबसे पॉपुलर प्लेटफार्म YouTube ही है , इसके अलावा आप Facebook या Instagram का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किन्तु लोगों में सबसे अधिक प्रचलित यूट्यूब ही है, गूगल समूह का उपक्रम होने के चलते YouTube की पहुँच और रेस्पॉन्स बहुत अच्छा है।

यूट्यूब का चैनल बनाने के लिए सबसे पहले YouTube.Com खोलें और Create Channel पर क्लिक करें तथा निर्देशों का पालन करें।

जब आप का चैनल बन जाए तो आपको केवल एक अच्छा सा कैमरा और उसके अलावा वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर चाहिए। यदि शुरू में बजट की समस्या हो तो आप वीडियो रिकॉडिंग के लिए अपना मोबाइल फ़ोन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब चैनल चल पड़े तो अपने सब्सक्राइबर्स का अनुभव सूधारने के लिए आप एक DSLR कैमरा, Microphone और Tripod आदि भी खरीदे सकते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है अपने यूट्यूब चैनल के विषय के चयन को लेकर। आप जिस विषय में स्वयं रूचि रखते हों उसी से सम्बंधित चैनल बनावें। अक्सर देखने में आता है की लोग चैनल तो बना लेते हैं पर विषय को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। एक बार आप तय कर लेंगे की आपके वीडियो ब्लॉग का विषय क्या हो तब आप मान लें की आप तैयार हैं अपना व्लॉग लांच करने के लिए।

Next Post me Ham jaanenge सफ़ल Vlog या YouTube Channel कैसे चलाएं?

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Patna