Adhikar Apna

Adhikar Apna

Share

16/12/2025

थावे से पोलियो दवा अभियान का शुभारंभ, डीडीसी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे का निरीक्षण

थावे (गोपालगंज)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थावे से पोलियो उन्मूलन अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।

अभियान के शुभारंभ के पश्चात डीडीसी ने सीएचसी थावे का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा भंडार, टीकाकरण कक्ष, साफ-सफाई व्यवस्था एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डीडीसी ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीडीसी ने कहा कि पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी निष्ठा से कार्य करना होगा, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

इस मौके पर सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, यूनिसेफ से SMC, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक तथा स्वास्थ्य संस्थान के सभी कर्मी उपस्थित रहे

06/12/2025

कुछ लोग कहेंगे कि इससे हमें कोई मतलब नहीं है

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Patna