SINGH Channel
रत्ताखेड़ा माइनर में नहाने गए युवक की डूबने से मौ*त
रतिया की रत्ताखेड़ा माइनर में युवक के डूबने की आशंका, पंजाब के गांव रिओंद कलां का बताया जा रहा निवासी
रतिया। रतिया क्षेत्र की छोटी नहर रत्ताखेड़ा माइनर में एक युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लापता युवक पंजाब के गांव रिओंद कलां का निवासी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने कुछ साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने बताया कि वे सभी इकट्ठे नहा रहे थे और वहां कई अन्य लड़के भी मौजूद थे। इसी दौरान उसका साथी अचानक नजरों से ओझल हो गया। उसने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
बताया जा रहा है कि कई घंटे तक खोजबीन करने के बाद युवक ने अपने गांव में भी फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक नहर में डूब गया है या कहीं अन्य स्थान पर चला गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों के युवक मौके पर पहुंच गए हैं और अपने स्तर पर नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था।
बाइक सवार साइड को लेकर हुई बहस से बदला लेने पहुंचे कई युवक, फतेहाबाद में रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट
रतिया में ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे, लेकिन
ट्रैफिक पुलिस दिनभर चालान काटने में व्यस्त
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Patiala
147001