Pankaj Kumar Gupta

Pankaj Kumar Gupta

Share

21/05/2026

#बाँदा - ज़िलाधिकारी ने बाईपास रिंग रोड़ का निरीक्षण किया । उक्त कार्य वर्ष 2011 में प्रारम्भ हुआ था, जो अभी तक अपूर्ण है। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्य योजना में उक्त अपूर्ण कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया जाये। साथ ही निर्माणाधीन उपरगामी सेतु एवं केन नदी सेतु का कार्य शीघ्र पूर्ण हो । बाँदा बाईपास रिंग रोड़ का कार्य पूर्ण हो जाने से पूर्व निर्मित बाईपास के भाग में वाहनों का दबाव कम होगा ।

21/05/2026

#लखनऊ - भीषण गर्मी एवं लू के चलते लखनऊ में ग्रीष्म अवकाश घोषित , बच्चों की छुट्टियों के आदेश जारी ।

21/05/2026

#महोबा - आगामी त्यौहार 'ईंद' को शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने हेतु,आज ज़िलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक ने साथ नगर के धर्मगुरुओं,सम्मानित/वरिष्ठ नागरिकों व समाजसेवियों की उपस्थिति में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक की गई । इस दौरान सम्मानित नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के द्वारा सांझा की गई जानकारी व प्राप्त सुझावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए, डीएम / एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
🌙 ईद के त्यौहार व उससे पूर्व जनपद के सभी ईदगाहों, मस्जिदों में व आस-पास साफ सफाई, प्रकाश व पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु EO नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों के लिये DPRO को निर्देशित किया ।
👉 शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चिह्नित स्थलों पर मेजिस्ट्रेट व पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करने के निर्देश ।
👉 शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों,चौराहों एवं बाजारों में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
डीएम ने​ त्यौहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने हेतु अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया ।
​📱 सोशल मीडिया में अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने व शांतिभंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गए।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Nagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Gomti Nagar
Nagar
226010