Sneham-SPECS
07/10/2024
इस सप्ताह( September -2024) सेंटर फॉर स्पेशल चाइल्ड में शुरुवात मां सरस्वती वंदना , गायत्री मंत्र उच्चारण व प्रार्थना के साथ संगीत से की गई।
हाथों, पैर, गर्दन व आंखों की गतिविधि के द्वारा टंग ट्विस्टर गतिविधि को करवाया गया ।
योगाभ्यास में उत्कट आसन, ताड आसन, वृक्षासन आदि का अभ्यास करवाया गया।
शारीरिक क्षमता विकास हेतू बाधा दौड़, रिंग कूद, गेंद को पकड़ना,निशाना साधना आदि के माध्यम से शारीरिक श्रम एवं मासपेशियों को विकसित करने का प्रयास किया गया ।
स्टेमप एक्टिविटी में सभी बच्चों को कागज़ से आकृति बनाने की कला की जानकारी दी गई।
चित्र कला में, बच्चों को दी गई आकृति में रंग भरने का काम करवाया गया। सत्र के अंत मे बच्चों का खेल एवं म्यूजिक के माध्यम से मनोरंजन किया।
इस कार्य में ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी (गति) के नीरज उनियाल, शुभम् जोशी व अनुज पंडित ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
11/09/2024
स्नेहम सेंटर फॉर स्पेशल चाइल्ड ने इस सप्ताह की शुरुआत बच्चों के साथ प्रार्थना सत्र से की।
7-8 SEPTEMBER 2024
शारीरिक व्यायाम के तहत, बच्चों ने पूरा योगाभ्यास किया और टंग ट्विस्टर गतिविधियों के माध्यम से पैर, हाथ, गर्दन और आंखों के व्यायाम किए। STEM गतिविधि में, सभी को चरखी बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी गई। चित्र कला सत्र में, बच्चों ने आकृतियों के विभिन्न भागों में रंग भरने का अभ्यास किया। खेल के माध्यम से, उन्होंने रिंग दौड़, निशाना साधना, और कूदना जैसे खेल खेले।
इस कार्य में ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी (गति) के नीरज उनियाल, स्पेक्स के अशोक कुमार, और राम तीरथ मौर्या ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
11/09/2024
स्नेहम, विशेष बच्चों के लिए एक खेल-आधारित सीखने का केंद्र है, जिसका उद्देश्य उनके समग्र विकास को बढ़ावा देना है। यहाँ पर विशेषज्ञों की देखरेख में बच्चों को उपचार, दैनिक गतिविधियाँ, और जीवन कौशल सिखाए जाते हैं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी पूरी क्षमता को पहचान सकें।
स्नेहम का मुख्य लक्ष्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की क्षमताओं को पहचानना और उन्हें विकसित करना है। यह केंद्र 1 जून 2024 से देहरादून के जी.एम.एस. रोड स्थित कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के भवन में संचालित हो रहा है। स्नेहम हर शनिवार और रविवार को खुलता है, और इसका प्रमुख उद्देश्य विशेष बच्चों के दैनिक जीवन को सशक्त और सक्षम बनाना है।
यहाँ पर बच्चों को जीवन कौशल के साथ-साथ आजीविका अर्जन के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक और बाल विकास विशेषज्ञ सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। बच्चे योग, शारीरिक व्यायाम, और रोजमर्रा की गतिविधियों के साथ-साथ STEM (विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित) जैसे विषयों से भी खेल-खेल में परिचित हो रहे हैं।
इस पहल में स्पेक्स, स्पिकिंग क्यूब ऑनलाइन मेंटल हेल्थ कंसल्टिंग फाउंडेशन, कुर्मांचल परिषद, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (इरादा), ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी, स्मार्ट सर्किट, संभव मंच परिवार, अनुकृति समाज सेवा समिति, और श्रमयोग जैसी संस्थाओं के विशेषज्ञ भी सहयोग कर रहे हैं।
स्नेहम की सभी गतिविधियों की जानकारी फेसबुक के लिंक पर उपलब्ध है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61558706117830&mibextid=ZbWKwL
04/05/2024
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Nagar
248001