Kumar Vishu

Kumar Vishu

Share

18/04/2026

टी.सीरीज को जमीनी स्तर से शिखरों तक ले जाने वाले स्वर्गीय गुलशन कुमार जी के भाई और ना जाने कितने गायकों का भविष्य संवारने वाले अत्यंत मृदुभाषी ,सरल हृदय के व्यक्तित्व व सभी कलाकारों के सहयोग के लिए प्रसिद्ध श्री दर्शन कुमार जी आज सदा के लिए हरि चरणो मे विलीन हो गये। टी.सीरीज से पिछले 30 सालों से आजतक मेरे जुड़ाव के दौरान आपका स्नेह व शुभाशीष सदा स्मृतियों मे रहेगा। ऊं शांति🙏🏻💐

12/04/2026

भारतीय सिनेमा व संगीत के एक सुरीले युग का अंत। शब्द मौन हैं एवं दुःखित हृदय वेदना से भरा है। जिन गायक व गायिकाओं को सुनकर बचपन बीता आज उन्ही स्मृतियों की पुस्तक से एक और अध्याय"आशा ताई" जैसे समाप्त हो गया। पार्श्वगायन मे वन टेक ही ओके हो जाना , वो भी बिना आधुनिक मशीनों की सहायता से हम सरीखे अनेक गायकों को जैसे "करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान " का संदेश दे गया....ऊं शांति🙏🏻

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Mumbai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Mumbai