Hum Festival
New post music faishan skill show
# Shabnam Ali
03/03/2026
हर तरफ़ रंग ही रंग है
हर तरफ़ प्यार ही प्यार है
आज सबको लगा लो गले
आज होली का त्यौहार है।
राधिकाओं के सैंय्या सुनो
वृंदावन के कन्हैया सुनो
यह जो रंगों की फुहार है
राधा रानी का उपहार है।
आज सबको लगा लो गले
आज होली का त्यौहार है ।
ईद होली दिवाली मनाओ
गीत खुशियों के मिल-मिल के गाओ
य ही भारत की पहचान है
धरती मां का ये श्रृंगार है ।
आज सबको लगा लो गले
आज होली का त्यौहार है ।
नज़र बिजनौरी✍️
New lyrics by Ajay sahaab poet lyricist writer founder of Alfaaz Aur Awaaz principal GST commissioner of Mumbai #
Click here to claim your Sponsored Listing.