GDC Chhatri

GDC Chhatri

Share

Photos from GDC Chhatri's post 10/03/2025

दिनाँक 10/03/2024

कार्यक्रम की थीम :- उमंग

आज राजकीय महाविद्यालय छतरी में तृतीय बार CSCA का कार्यक्रम मनाया गया | इस समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमान जगदीश रेड्डी ने शिरकत की | महाविद्यालय के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, टोपी, शॉल आदि देकर सम्मानित किया | इसके बाद सरस्वती वंदना एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम को शुरू किया गया | कार्यक्रम के वक्ता डॉ जय सिंह नेगी ने सभी श्रोताओं के समक्ष कार्यक्रम की नींव रखी | इस कार्यक्रम में अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया था जिसमें पहाड़ी नाटी सबसे प्रमुख थी | इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | अंत में मुख्य अतिथि श्रीमान जगदीश रेड्डी ने महाविद्यालय के सदस्यों एवं सभी छात्रों का धन्यवाद किया और छात्रों को पढ़ाई के लिए अपने बहुमूल्य शब्दों से जागरूक किया | इसी के साथ सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हुआ और मुख्य अतिथि जी को हर्षोल्लास से सभी छात्रों एवं अध्यापकों ने विदा किया |

धन्यवाद
मिडिया प्रभारी :- अशमित चौहान ❤️

22/02/2025
Photos from GDC Chhatri's post 29/11/2024

दिनाँक 29/11/2024

आज राजकीय महाविद्यालय छतरी में AIDS और HIV से सम्बंधित एक लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के द्वीप प्रज्वलन से हुई | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चिराग जी रहे | महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी समिति व छात्रो एवं छात्राओं द्वारा डॉ चिराग का भव्य स्वागत किया गया | डॉ चिराग व उनके साथ आये अन्य सदस्य को टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया | डॉ चिराग ने AIDS और HIV से संबंधित जानकारियां विद्यार्थियों के साथ साझा की | डॉ चिराग ने जानकारी देते हुए बताया कि एड्स(AIDS) -एचआईवी (HIV) के कारण होता है, जो मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है । जिससे संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमज़ोर हो जाती है | अंत मे RED RIBBON CLUB के सयोंजक डॉ जय सिंह नेगी ने अपने विचार सभी के समक्ष साझा किये और राष्ट्रीय गान द्वारा इस कार्यक्रम का समापन हुआ |

धन्यवाद ❤️
मिडिया प्रभारी :- अशमित चौहान

Want your university to be the top-listed University in Mandi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Chhatri
Mandi
175047