Dr Rupal Agarwal

Dr Rupal Agarwal

Share

नि:शुल्क स्वास्थ्य नेत्र जांच शिविर | डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी | Ambedkar Jayanti | 135वीं जयंती 19/05/2026

https://youtu.be/NrE_EHaxLok?si=NVka34bn2-t90Wxw

नि:शुल्क स्वास्थ्य नेत्र जांच शिविर | डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी | Ambedkar Jayanti | 135वीं जयंती

अंबेडकर जयंती पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहनीय पहल: दुबग्गा में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर से 90 मरीज लाभान्वित |

लखनऊ, 19.04.2026 | डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राणा होम्यो क्लीनिक, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल एवं कला विहार के संयुक्त तत्वावधान में दुबग्गा क्षेत्र स्थित कला विहार परिसर में “नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर” तथा “नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर” का सफल आयोजन किया गया।

यह आयोजन समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

“नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर” के अंतर्गत वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संजय कुमार राणा एवं उनकी टीम द्वारा महिला मरीजों में PCOD, PCOS, गर्भाशय में फाइब्रॉइड, अनियमित मासिक धर्म, अंडाशय में सिस्ट, स्तन संबंधी समस्याएं आदि का विशेष परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य मरीजों की रक्तचाप, शुगर, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, अस्थमा, फेफड़ों के रोग, गुर्दे से संबंधित समस्याएं, फैटी लिवर, पीलिया, गुर्दे की पथरी, पाचन संबंधी समस्याएं (गैस, कब्ज, दस्त) तथा संक्रामक रोगों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

“नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर” में डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कुमार एवं डॉ. अमर सिंह द्वारा लाभार्थियों का समग्र नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (काला मोतिया), ड्राई आई, रेटिना जांच एवं दृष्टि मापन (नंबर जांच) शामिल रहे। विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक परामर्श देकर आगे के उपचार हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस संयुक्त स्वास्थ्य शिविर में लगभग 90 लाभार्थियों ने सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संजय कुमार राणा, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. अमर सिंह, श्री जयकिशोर सागर (निदेशक, कला विहार), श्रीमती प्रभा सागर, श्री संतोष कुमार राणा, श्री राहुल राणा एवं श्री आदित्य रावत द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में सुश्री सविता चौधरी, सुश्री कविता (नर्स) एवं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के समर्पित स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस शिविर के माध्यम से हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से यह संदेश दिया गया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है, और ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी।









www.helputrust.org

नि:शुल्क स्वास्थ्य नेत्र जांच शिविर | डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी | Ambedkar Jayanti | 135वीं जयंती अंबेडकर जयंती पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहनीय पहल: दुबग्गा में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र ज....

19/05/2026

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत-शत नमन ।

उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, ईमानदारी और सादगी का अद्भुत उदाहरण रहा है । उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन अत्यंत निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।












www.helputrust.org

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

25/2g Sector 25 Indira Nagar
Lucknow
226016