A. K. Pankaj

A. K. Pankaj

Share

12/05/2026

स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली/वाले सभी नर्सो को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
पूरी दुनिया भर में हर वर्ष 12 मई को पेशेवर की शुरुआत करने वाली प्रख्यात फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाने का फैसला साल 1974 में लिया गया था।

's_Day

09/05/2026

GOVERNOR ARLEKAR ने TVK पार्टी प्रमुख जोसफ विजय को सरकार बनाने की मंज़ूरी दे दी।

09/05/2026

अभिनेता थलपति (दलपति) विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ़ हो गया है। भारी विवाद के बाद तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर ने टीवीके को सरकार बनाने की मंजूरी दे दी और उन्होंने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया है। विजय शनिवार यानी 9 मई को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा। विजय के साथ ही संभावना है कि कुछ सहयोगी दलों के विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर ने विजय की तीसरी मुलाक़ात के बाद सरकार बनाने का मौक़ा दिया है। इससे पहले दो बार वह सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके थे लेकिन राज्यपाल ने उन्हें बहुमत का आँकड़ा देने की मांग की थी और सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया था। अब तीसरी बार में जब विजय ने शुक्रवार शाम को बहुमत के आँकड़े के साथ मुलाक़ात की तो अब न्योता मिल गया।

अभिनेता के रूप में दक्षिण भारतीय सिनेमा में 'थलापति' के नाम से मशहूर विजय ने 2024 में अपनी पार्टी टीवीके बनाई थी। पहली बार चुनाव लड़ते हुए उनकी पार्टी ने सत्ता में आने का बड़ा करिश्मा दिखाया है। यह तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में एक बड़े बदलाव को दिखाता है।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Lucknow