BSP Digital Team

BSP Digital Team

Share

08/06/2026

बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद
आयरन लेडी परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी जिंदाबाद जिंदाबाद
आकाश भाई आप संघर्ष करो सर्व समाज आपके साथ है
🙏🙏🙏🙏💙💙💙💙💙🌹🌹🌹🌹🌹🐘🐘🐘🐘🐘🐘🐘

01/06/2026

शिक्षा मंत्रालय में आग लगना संजोग था या प्रयोग!!
(पूछता है भारत)🤔

31/05/2026

बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में
बीएसपी शासन काल (2007-2012) में
ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
उत्तर प्रदेश में लगवाए गए 16 बड़े पावर प्लांट
आत्मनिर्भर ऊर्जा की मजबूत नींव – विकसित उत्तर प्रदेश की ओर
1. पनकी थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 660 मेगावाट
2. हर्दुआगंज थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
3. घाटमपुर सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट
क्षमता – 1980 मेगावाट (3×660 मेगावाट)
4. मेजा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
5. जवाहरपुर सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
6. ओबरा (सी) थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
7. अनपरा (डी) थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
8. ललितपुर सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 3×660 मेगावाट (1980 मेगावाट)
9. परिछा थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
10. रोसा (शाहजहांपुर) थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
11. खुर्जा थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
12. दुधिचुआ सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
13. हरदुआ थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
14. ओबरा विस्तार परियोजना
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
15. अनपरा (ई) थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×800 मेगावाट (1600 मेगावाट)
16. टांडा / अम्बेडकरनगर थर्मल पावर प्लांट
क्षमता – 2×660 मेगावाट (1320 मेगावाट)
कुल प्रस्तावित क्षमता
25,440 मेगावाट
बीएसपी शासन की दूरदर्शिता
ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने हेतु ऐतिहासिक फैसले
बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव
लाखों लोगों को रोजगार के अवसर
औद्योगिक विकास की मजबूत नींव
किसानों, व्यापारियों और आम जनता को लाभ
बीएसपी शासन काल (2007-2012) में
योजनाएं बनीं, स्वीकृतियां मिलीं
भूमि अधिग्रहण किया गया
MoU एवं समझौते हुए
परियोजना स्वीकृति एवं अन्य मंजूरियां मिलीं
परियोजनाओं की नींव रखी गई
बिजली उत्पादन बढ़ाने का मजबूत आधार बना
इन पावर प्लांटों से होने वाले लाभ
बिजली की उपलब्धता में वृद्धि
उद्योगों को सस्ती और विश्वसनीय बिजली
रोजगार के लाखों अवसर
किसानों को 24 घंटे बिजली
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती
बीएसपी का संकल्प – सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय

26/05/2026

बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-
आज दिनांक 26/05/2026

(1) आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के तहत्, दो दिन पहले यूपी की बड़ी बैठक के बाद, बी.एस.पी प्रमुख बहन कु. मायावती जी द्वारा आज यहाँ बी.एस.पी. उत्तराखण्ड स्टेट यूनिट के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में उनके ज़मीनी कार्यों व गतिविधियों आदि की विस्तार से समीक्षा की गयी तथा चुनावी तैयारियों के सम्बंध में भी ज़रूरी दिशा-निर्देश दिये गये।

(2) उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखण्ड प्रदेश में भी बी.एस.पी. उम्मीदवारों के चयन में पूरा एहतियात बरतने के लिए भी विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।

लखनऊ, 26 मई 2026, दिन मंगलवारः बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार रहीं मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद के साथ-साथ यूपी जैसे विशाल राज्य में पहली बार 'कानून द्वारा कानून का सख़्त राज' के तहत् पूरी तरह से सर्वसमाज-हितैषी 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की बेहतरीन सरकार देने के कारण 'आयरन लेडी' बनी बहन कु. मायावती जी द्वारा, आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के तहत् दिनांक 24 मई सन् 2026 को यूपी की बड़ी बैठक के बाद, आज यहाँ बी.एस.पी. केन्द्रीय कैम्प कार्यालय में बी.एस.पी. उत्तराखण्ड स्टेट यूनिट के सभी प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में उनके ज़मीनी कार्यों व गतिविधियों आदि के सम्बंध में प्रगति रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गयी।

प्राप्त फीडबैक को काफी कुछ संतोषजनक पाये जाने के बावजूद पार्टी प्रमुख मा. बहनजी ने चुनावी तैयारियों को और भी अधिक बेहतर बनाने पर बल दिया ताकि विरोधी पार्टियों व सरकारों की नये-नये राजनीतिक एवं चुनावी हथकण्डों का सही से मुकाबला करके चुनाव में अच्छा रिज़ल्ट हासिल किया जा सके। साथ ही, उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखण्ड राज्य में भी बी.एस.पी. उम्मीदवारों के चयन में पूरा एहतियात बरतने के दिशा-निर्देश पर अमल करने के साथ-साथ वर्तमान सरकार में उपेक्षा व असुरक्षा के शिकार हो रहे लोगों को पार्टी स्तर पर व उनके उम्मीदवारों के चयन में भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में मा. बहनजी ने कहा कि उत्तराखण्ड जब अलग राज्य नहीं बना था तब उस क्षेत्र के विरुद्ध राजनीतिक व विकास सम्बंधी उपेक्षा/ भेदभाव आदि की शिकायतें आम थी, लेकिन बी.एस.पी. की सरकार बनते ही उत्तराखण्ड के लोगों की उन शिकायतों को दूर करने का जनहित व जनकल्याण के भरपूर व ईमानदार प्रयास किया गया और इस क्रम प्रशासनिक सुधार व लोगों को उनके द्वार पर न्याय दिलाने के उद्देश्य से कई नये जिलों व तहसीलों आदि की स्थापना सहित अनेकों और भी प्रशासनिक व्यवस्था की गयी, जिन कार्यों को लोग भूले नहीं है बल्कि उन्हें याद रखे हुये हैं।

इन बातों के साथ-साथ पार्टी की छोटी-छोटी बैठकों आदि के माध्यम से दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़ों एवं मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर आधारित 'बहुजन समाज' तथा अपरकास्ट समाज के गरीबों आदि में, उत्तर प्रदेश के लोगों की तरह ही, सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके शासक वर्ग / हुकमरान जमात बनने की ललक पैदा करना है ताकि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के मानवतावादी कारवाँ को मंजिल तक पहुँचाया जा सके। इसके लिये तन, मन व धन का सहयोग ज़रूरी है तभी इसका सुखदायी फल मिलेगा, क्योंकि बी.एस.पी. ही एकमात्र ऐसी विशेष पहचान वाली पार्टी है जो बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों आदि के धनबल पर आधारित ना तो राजनीति करती है और ना ही उनके इशारों पर चलकर पार्टी व सरकार चलाती है बल्कि केवल जनहित व जनकल्याण पर ही ध्यान केन्द्रित करके चलती है, जो कि सर्वविदित है।

जारीकर्ताः-बी.एस.पी. यूपी स्टेट कार्यालय, 12 माल एवेन्यू, लखनऊ

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Lucknow
226001