repoter sanjay Rajak

repoter sanjay Rajak

Share

11/04/2026

ललितपुर के बार क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमलिया में पेयजल संकट गहराता जा रहा है… पिछले 6 महीनों से गांव का हैंडपंप खराब पड़ा है… लेकिन जिम्मेदार अब तक बेखबर हैं…
भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है… महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं… हालात इतने खराब हैं कि गांव में हर दिन पानी के लिए संघर्ष हो रहा है…
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत की… लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला… जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई…
अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन…? क्या किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है…?
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब नल को ठीक कराया जाए… और गांव में स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए…

31/03/2026
29/03/2026

*ललितपुर के ग्राम सिदवाहा मे माचा हरकम्फ*
खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, करीब 20 एकड़ फसल जलकर राख किसानों का आरोप—पास के खेत में चल रहे हार्वेस्टर से उठी चिंगारियों से लगी आग
करीब 10 किसानों को भारी नुकसान, महिला किसान ने कलेक्ट्रेट में रो-रोकर सुनाई आपबीती किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच, मुआवजा, बीमा राशि और हार्वेस्टर मालिक पर कार्रवाई की मांग

21/03/2026

ललितपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत हानुपुरा में अचानक हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
जोरदार ओलों की बारिश से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि गेहूं, चना, सरसों सहित कई प्रमुख फसलें इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गई हैं।
किसानों का कहना है कि फसल कटाई से ठीक पहले हुई इस बारिश ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ दिया है।
खेतों में पानी भर जाने और ओलों की मार से फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि अगर जल्द मदद नहीं मिली तो उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
फिलहाल गांव में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और किसान सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं
Abhishek Rajak repoter sanjay Rajak Sanjay Shriwas

Photos from repoter sanjay Rajak 's post 19/03/2026
25/02/2026

ब्रेकिंग न्यूज:
लोकेशन ललितपुर
ललितपुर में गन का वीडियो वायरल, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
जनपद ललितपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ोवरा के रितेश अहिरवार द्वारा इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में गन के साथ वीडियो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में रितेश अहिरवार मोटरसाइकिल पर कई प्रकार के तमंचे और गन का खुलेआम प्रदर्शन कर रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से कानून के खिलाफ इस प्रकार का प्रदर्शन देखा जा सकता है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय जनता और सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है और क्षेत्र में अपराधों को बढ़ावा दे सकता है। इसके चलते पुलिस प्रशासन इस पर तुरंत संज्ञान ले और कार्यवाही करें
ललितपुर से संजय रजक

Photos from repoter sanjay Rajak 's post 24/02/2026

ललितपुर में न्यायालय द्वारा दो अभियुक्त को इन धाराओं 392, 397 भा.द.सं. में न्यायालय में विचार धिन था विद्वान अधिवक्ता
रमाकांत सीरोठिया द्वारा आवेदन किया गया था जिसमें अभियुक्त गण(1) धर्मराज पुत्र सुखलाल (2) धनीराम पुत्र चिमन को न्यायालय द्वारा आज बरी कर दिया गया है निवासी ग्राम तोर के रहने वाले हैं
ललितपुर से संजय रजक की रिपोर्ट
Kamlesh Sreewas Lalitpur UP Narendra Modi Abhishek Rajak

18/02/2026

ललितपुर में सोशल मीडिया पर कथित अवैध हथियार का प्रदर्शन
जनपद ललितपुर के थाना बार क्षेत्र देवरान गांव निवासी रविंद्र सिंह राजपूत“देवरान किंग” द्वारा फेसबुक पर अपनी स्टोरी पर बताया जा रहा है कि 13 फरवरी को 315 बोर गन के साथ वीडियो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
मामले में पुलिस प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
📌 बड़ा सवाल क्या सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन करना अपराध की श्रेणी में आता है?
अब देखना होगा कि संबंधित बार थाना पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती या ऐसे ही खुली छूट देती रहेगी लोगों को

27/01/2026

ललितपुर के ग्राम पंचायत देवरान के उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरान में 77वां गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के साथ बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
‎26 जनवरी 2026 को उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

‎कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए।

‎शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

‎इस आयोजन में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और देश के प्रति गर्व स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

‎कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। सभी अध्यापकों की उपस्थिति में छात्रों और शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के सम्मान की शपथ ली।
ललितपुर से संजय रजक की रिपोर्ट

Want your business to be the top-listed Media Company in Lalitpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Birdha
Lalitpur
284403