Dadasiba
18/03/2026
संभल के एक गांव में बंदरों के आतंक से परेशान किसानों ने फसल बचाने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। यहां किसान अब खेतों में भालू की ड्रेस पहनकर पहरा दे रहे हैं। दावा है कि जैसे ही यह ,भालू खेत में पहुंचता है, बंदरों के झुंड डरकर भाग जाते हैं और फसल को कुछ राहत मिलती है।
दरअसल, फिरोजपुर गांव में इन दिनों बंदरों का आंतक किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। खेतों में लगी फसल पर बंदरों के झुंड धावा बोल देते हैं और कुछ ही देर में महीनों की मेहनत को नुकसान पहुंचा देते हैं। आलू सहित कई फसलों को भारी क्षति होने से किसान बेहद परेशान हो चुके थे। इसी समस्या से जूझ रहे किसान शमशाद ने बंदरों को भगाने के लिए एक अनोखा उपाय खोज निकाला। उन्होंने बाजार से भालू की ड्रेस खरीद ली और अब उसी ड्रेस को पहनकर खेतों में पहरा दे रहे हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
177106