Ajay Rupnarayan Agrawal
14/07/2026
🔹प्रिय कामठी के सम्मानित मतदाता बंधुओं,
आज मैंने स्वयं अपना SIR फॉर्म भरकर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अपनी सहभागिता दर्ज की
मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि आप भी अपना SIR फॉर्म समय पर भरें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की इस प्रक्रिया में अपना अमूल्य सहयोग दें।
🔹Dear Respected Voters of Kamptee,
Today, I have personally submitted my SPECIAL INTENSIVE REVISION (SIR) Form, marking my participation in this important democratic process.
I sincerely appeal to all of you to complete and submit your SPECIAL INTENSIVE REVISION (SIR) Form on time and extend your valuable support in strengthening our democracy.
13/07/2026
🔹नागरिकों से अपील – नालों में कचरा न डालें।
08/07/2026
🔹8-7-2026 📍पोरवाल कॉलेज, कामठी
सेठ केसरीमल पोरवाल महाविद्यालय के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कामठी तालुका पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दहाड, येरखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिरण बर्वे, पत्रकार संघ अध्यक्ष सुदामा राखड़े,सचिव निलेश रावेकर ,उपाध्यक्ष प्रिया पाठक, नंदू कोल्हे, सुनील चलपे, मोहम्मद जीशान, सुल्तान हैदरी सहित सभी पत्रकार बंधु, शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थिति थे।
07/07/2026
🔹6-7-2026 📍गोरा बाजार, कामठी (कैंटोनमन्ट)
गोरा बाजार, कामठी (कैंटोनमन्ट) में नागरिकों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को समर्पित ग्रीन जिम के शुभ उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर नगरवासियों से मुलाक़ात की।
इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष मंगेश यादव,छावनी परिषद मनोनित सदस्य कमलकिशोर यादव, गोपाल सीरिया, चंद्रशेखर तुप्पत, राजेश खंडेलवाल, कपिल गायधने, आशु अवस्थी, विजय कोंडुलवार, अथर्व पिंगले, कृष्णा खंडेलवाल, आनंद यादव, अनूप कनोजिया, मनीष कनोजिया, फिरोज अली, दिनेश यादव, सुभाष गाडगे, नंदू कांबले, रमेश पाटिल, राजन अग्रवाल, प्रकाश महरौलिया, नीरज शुक्ला, प्रफुल जैन, युगलाल कनोजिया, राकेश सहारे, देव सहारे, अमित पाटिल, अय्यूब सैय्यद एवं छगन येरने सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।
#कैंटोनमेंट
07/07/2026
🟧 6-7-2026 📍तहसील कार्यालय, कामठी
__ नगर परिषद कामठी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अतिक्रमित भूमि पर निवासरत पात्र लाभार्थियों को भूमि की विधिवत रजिस्ट्री (दस्त) उपलब्ध कराने की ऐतिहासिक पहल की गई।
महाराष्ट्र राज्य के माननीय महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे साहब के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज महाराष्ट्र में पहली बार पाँच पात्र लाभार्थियों के नाम भूमि की विधिवत रजिस्ट्री (दस्त) संपन्न कर उन्हें स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रदान किए गए।
इस अवसर पर श्री गणेश जगदाले, तहसीलदार, कामठी, श्री मेरखेड़े, श्री विनोद जाधव, मुख्याधिकारी, नगर परिषद कामठी, भूमि अभिलेख विभाग कामठी, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय कामठी, टाउन प्लानिंग अधीक्षक श्रीमती दलवी, निर्माण सभापति श्री लालसिंह सोनीलाल यादव, नगरसेवक श्री नीरज यादव, श्री नागसेन गजभिये, श्री विकास रंगारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
06/07/2026
भारतीय जनसंघ के संस्थापक
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी
इनकी जयंती पर
विनम्र अभिवादन..!
05/07/2026
🌹मा. श्री बाबूरावजी तिडके साहब के दुःखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके पावन स्मरण को विनम्र नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उन्हें शाश्वत शांति दें।
इस दुःखद घड़ी में मैं एवं मेरा संपूर्ण परिवार तिडके परिवार के दुःख में सहभागी हैं और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
💐 ॐ शांति 💐
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Kamptee
441001