Sab News
24/08/2024
नागौर संसदीय क्षेत्र के निम्बी जोधा गांव में चैनाराम मेघवाल नामक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है,ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है, मैने मामले को लेकर डीडवाना - कुचामन के जिला पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर मामले में उच्च स्तरीय अनुसंधान करके मामले में न्यायोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है !
゚ Hanuman Beniwal
24/08/2024
मकराना : 1 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट नें SC/ST आरक्षण पर बड़ा फैसला दिया । जिसके विरोध में ्त को विधानसभा क्षेत्र मकराना के SC/ST समुदाय ने " #भारत_बंद " के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया । जो शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन की देख-रख में सफल रहा । इसको लेकर शुक्रवार को मकराना अम्बेडकर भवन में धन्यवाद सभा रखी गयी, जिसमें विभिन संघठनो व प्रशासन जिन्होंने " #भारत_बंद में सहयोग दिया उन सभी संस्थानों का धन्यवाद किया गया और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके इस आयोजन को सफल बनाया... जिसमे रामस्वरूप गौरा, पूनमचंद परिहार, पार्षद गोविंद, गोविन्द राम बरवड़, सुरजकुमार परिहार, पार्षद रामचन्द्र मलिंडा, विमल इंदलिया, जितेंद्र कुमार खत्ती, कन्हैयालाल, रामनिवास सानेल शंकरलाल सेवदा, जयपाल सेलवाड़, अम्बेडकर शिक्षक संघ के अध्यक्ष गिरधारी परिहार, धनाराम जोड़, जगनाथ राम, क्षमता सैनिक दल से ओमप्रकाश कांसोटिया, भीम आर्मी के सदस्य गोपालराम बामणिया सुरेन्द्र कुमार, अर्जुन कुमार बरबड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नाथूराम बेगड़, पूर्व पार्षद सोहनलाल दोलिया, डाॅ. गोपाल दायमा, हनुमान पिपरालीया, गोपाल अडानिया, अर्जुन बरवड़ बिरदाराम नायक, मेघवाल समिति गच्छीपुरा अध्यक्ष ओंकारलाल भाटी सचिव धनाराम गोड़, मंगनीराम बामणिया, भंवरलाल लिलड़, सामाजिक कार्यकर्ता व अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष गंगाराम तानाण ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया । और अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी भवन के चुनावो को लेकर 25 अगस्त रविवार सुबह 10 एक मीटिंग रखी गयी है जिसमे सभी कार्यकर्ता व सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य है !
23/08/2024
महिला सुरक्षा पर कड़े कानून बनाने की मांग को लेकर "आप" महिला विंग का हल्ला बोल !
Click here to claim your Sponsored Listing.