Uncut Indore
20/05/2026
वर्तमान हालातों को देखते हुए क्या इंदौर को भी एसी पार्टी की ज़रूरत है ?
भोजशाला ✨
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल का रेट 3.14 रुपये और डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है. ये दरें आज यानी 15 मई से ही लागू होंगी!
भोपाल में हुए लव जिहाद कांड की पूरी सच्चाई मुस्लिम युवक नें वीडियो बनाकर बताई !
इंदौर पुलिस और कमिश्नर साहब अपराध नियंत्रण में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, इसमें कोई दो राय नहीं।
लेकिन अब ज़रूरत सिर्फ कार्रवाई की नहीं, बल्कि नाबालिगों के अभिभावकों की जवाबदेही तय करने की भी है।
जो बच्चे आज सड़क पर हुड़दंग और बदमाशी को “स्टाइल” समझ रहे हैं, कल वही समाज के लिए खतरा बन सकते हैं… और हमारे बच्चे भी यही देखकर सीखते हैं।
इंदौर कमिश्नर से निवेदन है कि ऐसे नाबालिगों के माता-पिता को बुलाकर सख्त समझाइश दी जाए, ताकि समय रहते बच्चों का भविष्य और शहर का माहौल दोनों सुधर सके। Indore Insight Commissioner of Police
सराफा इंदौर में दलालों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सराफा पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर धार दबोचा, कार्यवाही जारी !
🚨 सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई 🚨
थाना सराफा, इंदौर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में सार्वजनिक स्थल पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार एवं हुड़दंग कर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे आमजन में भय एवं असुविधा की स्थिति निर्मित हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना सराफा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। साथ ही आरोपी से अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई।
⚠️ इंदौर पुलिस का स्पष्ट संदेश ⚠️
सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की मर्यादा भंग करने, नशाखोरी, अभद्रता एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
इंदौर नवलखा क्षेत्र में बसों में आग लगने के मामले में पार्षद मनीष शर्मा मामा बैठे धरने पर !
इंदौर के तीन इमली चौराहे पर इस वक्त बड़ा हादसा हो गया। खड़ी बसों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन बसें उसकी चपेट में आ गईं, जबकि आसपास कुल 22 बसें खड़ी थीं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं और पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छाया हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंदौर के व्यस्त नवलखा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। शाम करीब 5:45 बजे तीन इमली की ओर से आ रहा ट्रैक्टर (MP28 AD 1254) अनियंत्रित होकर सड़क पर लहरा रहा था। चालक पप्पू बघेल शराब के नशे में इतना धुत था कि उसे अपना नाम तक बताने की स्थिति नहीं थी!
Click here to claim your Sponsored Listing.