Osho ka ashram
जब तक तुम दूसरों से उम्मीद लगाओगे, कमजोर बने रहोगे। जिस दिन खुद के पैर पर खड़े होने का साहस आ गया, तुम मुक्त हो जाओगे।
तुम्हारी आदतें ही तुम्हारे कल का निर्माण करती हैं। अगर भविष्य बदलना है, तो आज अपनी आदतों को बदलो।
अकल बड़ी या भैंस? ओशो कहते हैं—इंसान अपनी अकल के कारण ही अशांत और तनाव में है, जबकि भैंस बिना किसी 'अकल' के भी मजे से वर्तमान में जी रही है। असली बुद्धि वह है जो आपको शांत और सहज बना दे, अहंकारी नहीं।
ईश्वर ने तुम्हें 'तुम' बनने के लिए भेजा है, किसी और की कार्बन कॉपी बनने के लिए नहीं। जब तुम दूसरों से मुकाबला बंद कर देते हो, तभी से तुम्हारी असली जिंदगी शुरू होती है।
जो व्यक्ति खुद में खुश रहना सीख गया, दुनिया की कोई ताकत उसे दुखी नहीं कर सकती।"
हम हर पल खुद तय करते हैं कि हमें कहाँ रहना है। चॉइस हमारी है— क्रोध में जीकर नरक चुनना है, या होश और प्रेम में जीकर स्वर्ग!
आप आज कहाँ रहने का चुनाव कर रहे हैं? 👇
उधार का धन और उधार का विचार, दोनों ही इंसान को मानसिक रूप से गरीब बनाए रखते हैं। खुद को खोजो, खुद को जियो!
ओशो कहते थे: पश्चिम के पास विज्ञान है पर आत्मा खो गई है, पूर्व के पास आध्यात्म है पर शरीर (भौतिकता) भूखा है। पूरी मनुष्यता तभी बचेगी जब पश्चिम का विज्ञान और पूर्व का आध्यात्म एक हो जाएं। 🌍✨
साधन" वह है जो आपको कहीं ले जाए, और "साध्य" वह है जहाँ आप पहुँच चुके हैं। आप जीवन में ही हैं, इसलिए भागना बंद करें और जीना शुरू करें। 🙏💫
प्रेम में जब तक 'दूसरा' दिखाई दे रहा है—चाहे वह सिर्फ 'तुम ही तुम' क्यों न हो—तब तक वह सच्चा प्रेम नहीं, सिर्फ एक सम्मोहन है। ओशो कहते हैं, सच्चा प्रेम वह है जहाँ 'मैं' और 'तू' दोनों खो जाते हैं, और केवल 'प्रेम' ही बच रहता है।" 💫✨
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Indore