This Is Only For You
19/02/2022
पानी के स्थान पर घी के उपयोग से मंदिर का निर्माण सुनने में अजीब लगता है ना। जैसे कोई हवाई बात कर रहा हो। तो रुकिए हजूर आज हम आपको ऐसे ही मंदिर के बारे में बताते हैं, जिसकी नींव का निर्माण एक या दो किलो नहीं बल्कि चालीस हजार किलोग्राम घी से किया गया है।
जमीन से करीब 108 फीट ऊंचे इस जैन मंदिर में पांचवें तीर्थकर भगवान सुमतिनाथ जी मूल वेदी पर विराजमान हैं। यह पूरा मंदिर तीन मंजिलों में बंटा है। इस मंदिर को लाल बलुआ पत्थरों और संगमरमर से बनाया गया है। मंदिर के भीतर की सजावट बहुत सुंदर है। इसमें मथेरण व उस्ता कला का शानदार काम किया गया है। इतिहासकार डॉ. शिव कुमार भनोत के अनुसार इस मंदिर के अंदर के भित्ति चित्र और मूर्तियां भी बहुत दिलचस्प हैं। मंदिर के फर्श, छत, खम्बे और दीवारें मूर्तियों और चित्रकारी से सुसज्जित हैं। मंदिर राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक की श्रेणी में है। मंदिर के 500 वर्ष पूर्ण होने पर डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण एवं विरुपण जारी किया गया था।
मंदिर को देखने के आने वाले विदेशी पर्यटक सेम कहते हैं कि ये मंदिर अपने आप में अनोखा है। स्थानीय कलाकारों द्वारा की चित्रकारी व स्थापत्य कला की मूर्तिया आकर्षित करती है। इसके निर्माण में 40 हजार किलोग्राम घी का उपयोग करना इसे विशेष बनाता है। ये मेरा सौभाग्य जो इसको देखने आया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
452002