Hoshiarpur Express

Hoshiarpur Express

Share

24/06/2026

होशियारपुर से बड़ी राजनीतिक खबर: AAP को झटका, वार्ड नंबर 42 की पार्षद बलविंदर कौर भाजपा में शामिल विजय सांपला ने किया स्वागत

होशियारपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। वार्ड नंबर 42 की पार्षद बलविंदर कौर अपने कई समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। उन्हें पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Vijay Sampla ने पार्टी शामिल करवाया ।

इस मौके पर विजय सांपला ने
कहां की आज बलविंदर कौर अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुई हैं वह उन्हें शुभकामना देना चाहेंगे सांपला ने कहा आने वाले समय में वह पार्टी के लिए काम करेंगे वहीं विजय सांपला ने दावा किया है कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी अपना मेयर बनाने जा रही है। सांपला ने कहा जिस तरीके से कांग्रेस व आम आदमी पार्टी काम कर रही है उसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अच्छा काम करेगी और निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी।

वहीं, भाजपा में शामिल होने के बाद बलविंदर कौर ने कहा कि उन्होंने जनता के हितों और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है और अब वह भाजपा के साथ मिलकर लोगों की सेवा करेंगी।
वही आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में AAP सरकार विकास के नाम पर लोगों से झूठे वादे कर रही है और जनता अब इन वादों से निराश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार की कार्यप्रणाली से लोगों का मोहभंग हो रहा है, जिसके चलते लगातार लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।

24/06/2026

जय मां चिंतपूर्णी

23/06/2026

अटल जी को कोटि-कोटि नमन चरण वंदन , यह बात मोदी जी और शाह जी की सारी पोल पट्टी उजागर कर रहे हैं

Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company in Hoshiarpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Hoshiarpur