Ajay Kumar Singh - Aditya
रिश्ता राजनीति का नहीं, दिल और परिवार का है! संडीला की जनता का हर सुख-दुख मेरा अपना है।
इस पावन धरा और यहाँ के नागरिकों की समृद्धि व उन्नति के लिए मैं चौबीसों घंटे, दिन-रात एक करने को तत्पर हूँ। सेवा का यह संकल्प अनवरत जारी रहेगा।
23/05/2026
आज निःशुल्क सत्तू वितरण सेवा के दौरान जब एक बुजुर्ग ने कहा— "बेटा, आज तुम्हारा नमक खा लिया, अब मैं तुम्हारे परिवार का सदस्य हूँ— तो मेरी आँखें भर आईं।
संडीला के मेरे भाइयों, राजनीति और पद तो आते-जाते रहेंगे, आपका यह अजय हर मोड़, हर चौराहे पर आपकी सेवा और सम्मान के लिए अपनी आखिरी सांस तक खड़ा रहेगा।
22/05/2026
तपती धूप में अपनों के लिए शीतलता की एक छोटी सी कोशिश...
इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में जब गाँव-क्षेत्र का कोई भाई, बुजुर्ग या राहगीर पसीने से तर-बतर होकर निकलता है, तो दिल में एक ही टीस उठती है कि इनके लिए कुछ किया जाए। राजनीति और पद तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन अपनों के सुख-दुख में काम आना ही जीवन की असली सार्थकता है।
इसी सेवा भाव के साथ, आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरावन में अपनी जनता जनार्दन, सम्मानित क्षेत्रवासियों और कर्मठ कार्यकर्ता भाइयों की मौजूदगी में 'निःशुल्क मीठा एवं नमकीन देशी सत्तू वितरण' वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह गाड़ी नहीं, बल्कि संडीला विधानसभा के प्रति मेरा प्रेम और कर्तव्य है, जो हर चौराहे, हर मोड़ से गुजरते हुए धूप में झुलसते हमारे भाइयों-बहनों को राहत पहुँचाएगी।
"2.5 लाख अपनों तक सुकून का स्वाद पहुँचाना ही इस बार मेरा संकल्प है।"
जब तक हर जरूरतमंद को इस तपती धूप में थोड़ी सी शीतलता नहीं मिल जाती, यह थारू और सत्तू का सफर रुकने वाला नहीं है।
आप सभी का आशीर्वाद और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
हमेशा आपकी सेवा में समर्पित,
आपका अपना,
अजय कुमार सिंह 'आदित्य' 🙏
Narendra Modi Amit Shah Nitin Nabin Sunil Bansal Rajnath Singh MYogiAdityanath Keshav Prasad Maurya Dharampal Singh Pankaj Chaudhary Sanjay Rai
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Hardoi