INDUSTRIAL ENTREPRENEURS ASSOCIATION - IEA

INDUSTRIAL ENTREPRENEURS ASSOCIATION - IEA

Share

Photos from INDUSTRIAL ENTREPRENEURS ASSOCIATION - IEA's post 05/08/2025

ग्रेटर नोएडा, 4 अगस्त 2025:

इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेणुर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधियों ने जनपद गौतम बुद्ध नगर की नव नियुक्त जिलाधिकारी सुश्री मेधा रूपम का आज आत्मीय स्वागत किया और उनको नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक मांग-पत्र सौंपा जिसमें जिले में लंबे समय से लंबित समस्याओं और सुधारों को लेकर सुझाव दिए गए।
मुख्य मांगों में औद्योगिक भूखण्ड आवंटन में ई-निविदा प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग की गई, जिससे पारदर्शिता के साथ-साथ प्रक्रिया में सुधार हो सके। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों के भीतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की, जिससे उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को आवागमन में सहूलियत मिल सके। IEA ने औधोगिक क्षेत्रो में जलभराव की समस्या की ओर भी जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया और कहा कि लगभग सभी औद्योगिक क्षेत्रों में यह एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके समाधान हेतु शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है।
संगठन ने सुझाव दिया कि जब भुगतान संबंधी विवाद दोनों पक्षों (उधारदाता व क्रेता) जनपद गौतम बुद्ध नगर से संबंधित हों, तो जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक मध्यस्थता समिति का गठन किया जाए, जो इन मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर सके।
इस अवसर पर IEA के अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा, श्री पी. एस. मुखर्जी, श्री पी. के. तिवारी, श्री प्रमोद झा, श्री दिनेश चौहान, श्री विवेक चौहान, श्री महिपाल सिंह, श्री एम. पी. सिंह, श्री अनूप सिंह, श्री सुधाकर गौतम, श्री सूर्यकांत तोमर तथा श्री हरीश सिंह उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी सुश्री मेधा रूपम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे सभी उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करेंगी।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Greater Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

53 Udyog Kendra 2, Ecotech 3
Greater Noida
201308