Hi-tech Computer Hardware & Networking
04/08/2014
by computer news.
03/02/2014
भारत में सस्ती विमान सेवा देने को तैयार एयरएशिया
मलेशिया की प्रमुख विमानन कंपनी एयरएशिया जल्द ही भारत में भी जल्द परिचालन शुरू करने जा रही है। एयर एशिया के प्रमुख टोनी फर्नांडिस ने कहा है कि विमानन कंपनी देश में बेहद कम किराये की पेशकश करेगी जो बाजार सबसे कम होगा और हवाई यात्रा को आम जनता के लिए सुलभ बनाएगी।
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में भाग लेने आए फर्नांडिस ने कहा कि एयरएशिया इंडिया अपनी ओर से परिचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है और सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है जो जल्दी मिलनी चाहिए और इस साल मार्च-अप्रैल तक उड़ान शुरू करने में मदद करे। मलेशिया की प्रमुख विमानन कंपनी एयरएशिया के मुख्य कार्यकारी ने यहां एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि हम इसके करीब आ गए हैं और मार्च अप्रैल तक हमें भारतीय परिचालन शुरू कर देना चाहिए।
एयरएशिया ने एयरएशिया इंडिया के लिए टाटा समूह और अरण भाटिया के नेतृत्व वाली टेल्स्ट्रा ट्रेडप्लेस के साथ भागीदारी की है जो देश में कम किराये वाली विमानन सेवा शुरू करना चाहती है। फर्नांडिस ने कहा कि कंपनी ने अपनी उड़ानें शुरू करने के लिए सारी तैयारी कर ली है और वह सिर्फ टिकट बेचना शुरू करने का इंतजार कर रही है।
03/02/2014
सचिन तेंदुलकर कहलाएंगे भारत रत्न
विश्व के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार और क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज़ सचिन रमेश तेंदुलकर कल यानि 4 फ़रवरी को भारत रत्न से नवाज दिए जायेंगे। सचिन रमेश तेंदुलकर को भारत रत्न देने का फैसला उनके टेस्ट क्रिकेट में अपनी आखरी पारी खेलने के बाद 16 नवम्बर को हुआ था। सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने को लेकर काफी हो हल्ला भी मचा। हाल में ही एक RTI एक्टिविस्ट की मांग पर ये बात सामने आई कि सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने का फैसला मात्र 48 घंटे में ले लिया गया था।
सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने की खेल जगत में आलोचना और सराहना दोनों साथ मिली| कुछ खेल प्रेमी हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद को भी सचिन के साथ भारत रत्न देने की मांग कर रहे थे तो वही कुछ ने केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप भी लगाया| 'उड़न सिख' के नाम से विख्यात देश के दिग्गज धावक मिल्खा सिंह ने खिलाड़ियों के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' मिलने के अवसर खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मिल्खा सिंह ने हालांकि कहा कि वह सचिन की बजाय 'हॉकी के जादूगर' ध्यानचंद को पहला भारत रत्न मिलने पर ज्यादा खुश होते। मिल्खा सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले देश के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1958 में कार्डिफ में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में यह उपलब्धि हासिल की।
सचिन तेंदुलकर देश के रत्न तो हैं लेकिन भारत सरकार ने भी नियमों में बदलाव कर इस महान खिलाड़ी को भारत रत्न से नवाजने का फैसला किया था। बाक़ायदा प्रधानमंत्री कार्यालय से विज्ञप्ति जारी कर सचिन को भारत रत्न देने का एलान किया गया था। सचिन के भारत रत्न के एलान के बाद वो देश के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्हे देश का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया| सचिन ने 16 नवम्बर 2013 को क्रिकेट से संन्यास लिया था|
सचिन को भारत रत्न दिए जाने पर राजनीति भी खूब हुई भाजपा ने सचिन को भारत रत्न देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया वहीँ उन्होंने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न देने की मांग की थी। सचिन को भारत रत्न देने की मांग 2012 में भी उठी थी। सचिन के विदाई के बाद भारत सरकार के इस फैसले पर ख़ुशी की लहर दौड़ गई थी। मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने भी सचिन को देश का सबसे बड़ा सम्मान देने की मांग की थी।
03/02/2014
10 वर्ष का फेसबुक, बोलिए हैप्पी बर्थडे !
दुनियाभर में फैले अपने 1.2 अरब चाहने वालों के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपना दसवां जन्मदिन मना रहा है। दस साल के फेसबुक को इस समय अपने युवा इस्तेमालकर्ताओं को अपने साथ जोड़े रखने के लिए विभिन्न प्रकार के नए प्रयोग करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
मार्क जुकरबर्ग ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से चार फरवरी 2004 को फेसबुक की शुरूआत की थी। इस साइट का प्रारूप इस प्रकार डिजाइन किया गया था कि यह छात्रों को एक दूसरे से जोड़े और उन्हें आनलाइन अपनी एक पहचान कायम करने में मदद करे । कम्प्यूटर वल्र्ड ने यह रिपोर्ट दी है।
कंपनी द्वारा हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि सोशल नेटवर्किंग साइट ने पिछले दस सालों में अपना काफी विस्तार किया है और प्रति माह 1.2 अरब लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
मई में 30 साल के होने जा रहे जुकरबर्ग ने पिछले सप्ताह सिलिकान वैली में एक औद्योगिक सम्मेलन में कंपनी के दस साल पूरे होने पर विशेष भाषण दिया था। जुकरबर्ग ने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फेसबुक उन्हें दुनिया के सबसे धनी लोगों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर देगी।
फेसबुक को अब कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट पिनट्रेस्ट, ट्विटर और स्नैप चैट जैसी साइटों ने फेसबुक के लिए मुकाबला कड़ा कर दिया है और उसे अपने मूल युवा इस्तेमालकर्ताओं को बनाए रखने के लिए नए नए उपाय सोचने पड़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक ने जनवरी 2011 से 2014 के बीच 13 से 17 आयु वर्ग के 30 लाख यूजर गंवा दिए हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
227409
Opening Hours
| Monday | 10am - 6pm |
| Tuesday | 10am - 6pm |
| Wednesday | 10am - 6pm |
| Thursday | 10am - 6pm |
| Friday | 10am - 6pm |
| Saturday | 10am - 6pm |
| Sunday | 11am - 6pm |