Khabar Rajasthan

Khabar Rajasthan

Share

06/06/2026
21/05/2026

जोधपुर RAS अधिकारी पिंकी मीणा का निलंबन रद्द
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर की RAS अधिकारी का निलंबन रद्द करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पिंकी मीणा जनवरी 2021 से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के एक प्रकरण में निलंबित चल रही थीं।
माननीय हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान इस तथ्य को महत्वपूर्ण माना कि , जिन्हें उसी दिन निलंबित किया गया था और जिनके विरुद्ध आरोप समान प्रकृति के थे,उन्हें पूर्व में ही राहत प्रदान की जा चुकी है।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एवं ने प्रभावी पक्ष रखा।अदालत के समक्ष यह भी तर्क रखा गया कि पिंकी मीणा का निलंबन साढ़े चार वर्ष से अधिक समय से जारी है,जो अब दंडात्मक स्वरूप ग्रहण कर चुका है, जबकि विधि अनुसार निलंबन केवल एक अस्थायी एवं निवारक उपाय होता है।
हाईकोर्ट ने समानता के सिद्धांत एवं प्रस्तुत तथ्यों पर विचार करते हुए पिंकी मीणा का निलंबन रद्द करने के आदेश जारी किए।

Want your business to be the top-listed Media Company in Gangapur City?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Gangapur City