Social activist Deepak Raghav

Social activist Deepak Raghav

Share

04/10/2023

*विद्यांतरिक्ष पेरैंटिंग सीरीज – 4*
46. किसी ऐसे व्यक्ति को नौकरी पर न रखें जिसे आप घर खाने पर नहीं बुला सकते।
47. यदि कोई उपदेश भी देना हो तो कहानी के माध्यम से ही दें।
48. विपरीत परिस्थितियों का भी सदुपयोग करना सीखें।
49. हर वर्ष रक्तदान करें।
50. याद रखें, कोई खबर निष्पक्ष नहीं होती।
51. अपनी गलतियां खुले मन से स्वीकार करें।
52. भले ही आप आर्थिक रूप से सक्षम हों, अपने बच्चों को उनके कॉलेज की फीस का एक हिस्सा अर्जित करने दें।
53. शहर से बाहर जाने से पहले अपने अखबार और डाक का प्रबंध करके जाएँ। ये पहली दो चीजें हैं जिन पर चोरों की नज़र पड़ती है।
54. बहादुर नहीं हों तो भी बहादुर दिखें। कोई अंतर नहीं बता सकता।
55. मदद मांगने वाले हाथ को हमेशा सहारा दें।
56. उत्कृष्टता की मांग करें और इसके लिए भुगतान करने को तैयार रहें।
57. अपनी शादी की सालगिरह कभी न भूलें।
58. पिछले तीन वर्षों में जो कपड़े आपने नहीं पहनें, उन्हें दान कर दें।
59. जीवन में जो भी आप करना चाहते हैं उस पर कभी समझौता न करें। बड़ी सोच और सपनों वाला व्यक्ति हमेशा उस व्यक्ति से शक्तिशाली होता है जिसके पास आपके सपने पूरे न होने के कारण और तथ्य होते हैं।
60. व्यंग्यात्मक टिप्पणियों से बचें।
*भावानुवाद: दीपक एस राघव*
लेखक: जैक्सन ब्राउन जूनियर
*नोट: बेहतर पेरैंटिंग करने और एक जिम्मेदार इंसान बनने के ये सुझाव सभी पर एकसमान लागू नहीं होते. जो सुझाव आपको उचित लगें उन्हें अपनाइए, बाकि को भूल जाएँ.*

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Dwarka?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Dwarka

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm