KBN

KBN

Share

11/04/2026

समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी दिपेश चौहान के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए धनबाद के सांसद
धनबाद।
समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी दिपेश चौहान के पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन पांडेडीह बेलदारी बस्ती स्थित माँ काली मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर धनबाद के लोकप्रिय सांसद Dhullu Mahato जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में परिवार के अभिभावकगण, भाई-बहन एवं मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माँ लिलोरी मंदिर में भी पूजा कर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।
इस दौरान दिपेश चौहान ने कहा कि माननीय सांसद जी उनके लिए बड़े भाई के समान हैं और उनका स्नेह व मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद जी के कार्यों से प्रेरित होकर ही वे निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज में भाईचारा, एकता एवं धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया तथा “जय माँ काली” एवं “जय माँ लिलोरी” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

11/04/2026

बाघमारा में अवैध कोयला खनन के खिलाफ आजसू का मोर्चा, कार्रवाई की मांग

बाघमारा: गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह में प्रस्तावित हिलटॉप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की आउटसोर्सिंग परियोजना क्षेत्र में जारी अवैध कोयला खनन के खिलाफ आजसू पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रखंड अध्यक्ष राकेश गयाली ने झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन को पत्र भेजकर अवैध खदानों को तत्काल बंद करने तथा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2024 में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा खरखरी कोलियरी अंतर्गत बाबूडीह में लगभग 526 हेक्टेयर भूमि पर एमडीओ मोड के तहत हिलटॉप एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को कोयला उत्पादन का कार्य आवंटित किया गया है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन इसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और कोयला तस्करी जारी है।

राकेश गयाली ने आरोप लगाया कि बाबूडीह जंगल, आमबगान, डोमागढ़ा, तेतुलिया, बंगाली कोठी और खरखरी-ब्राह्मणडीहा समेत कई स्थानों पर अवैध खदानें संचालित हो रही हैं। इन खदानों से प्रतिदिन दर्जनों ट्रकों के माध्यम से कोयले की तस्करी की जा रही है, जिससे राज्य को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही, इससे प्रस्तावित परियोजना की सुरक्षा और व्यवहार्यता पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध खनन के कारण पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर कोयला माफियाओं द्वारा धमकी और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं।

आजसू पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित परियोजना क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, सभी अवैध खदानों को बंद कराया जाए, तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, तथा बीसीसीएल, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स बनाकर लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए।

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी।

04/04/2026

धनबाद से गिरिडीह को रेल नेटवर्क से जोड़ने को बिछेगी नई रेल लाइन

धनबाद और गिरिडीह को रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। ऐसे में अब यह तह है कि देर-सबेर दोनों शहर रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।धनबाद-गिरिडीह के बीच 50 किमी लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। लंबे समय बाद रेलवे ने इस बहुप्रतिक्षित परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी पूर्व मध्य रेल के पिंक बुक में धनबाद से गिरिडीह के बीच रेल लाइन बिछाने को लेकर रिकानसेंस इंजीनियरिंग कम ट्रैफिक सर्वे-आरसीईटी को मंजूरी दी गई है।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Dhanbad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Vill Bakaspura Ps Baghmara Lutipahari Nawagarh Dhanbad
Dhanbad
828306