Digit Media Times

Digit Media Times

Share

28/10/2024

DHANBAD : विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार आज संध्या रणधीर वर्मा स्टेडियम में आर्ट-81 महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रॉक बैंड शो का भी आयोजन किया गया..

इस अवसर पर नगर आयुक्त ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व में निर्भीक होकर और बिना प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई। सभी दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन का फ़्लैश ऑन कर मतदान में भाग लेने का संकल्प लिया..

कार्यक्रम में रॉक बैंड ग्रुप स्पंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं धनबाद के नागरिकों ने तिरंगे रंग के बैलून उड़ाकर मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया..

दूसरी तरफ फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठान के स्टाल लगाए गए थे। यहां भी लोगों ने विविध व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इसके अलावा कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सोलो संगीत एवं डांस प्रतियोगिता, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं आयोजन के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित भी किया गया..

कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, एसएमपीओ विनीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी के अलावा डिस्ट्रिक्ट आईकॉन के अलावा हजारों की संख्या में जिला वासी मौजूद थे..

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Dhanbad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Dhanbad