Sudarshanwrites
09/10/2024
हमारे देश के एक मानवतावादी उद्योगपति , आपका जाना हमारे देश के लिए अपूरणीय क्षति है ।
भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏🏻
A tribute to the nation's pride, a man of unparalleled vision and leadership. Join us as we pay homage to the legendary Ratan Tata.
19/08/2024
The Thankyou Note - 01
धन्यवाद
नीरज चोपड़ा ,
आपको ओलंपिक २०२४ में लगातार दूसरी बार रजत पदक जीतने की हार्दिक शुभकामनाएँ । आप कुछ विशेष खिलाड़ियों में से एक हो गए हैं जिन्होंने एक से अधिक ओलंपिक पदक जीते हैं । आपकी इस उपलब्धि से हम गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं ।
खेल के क्षेत्र में आपकी उपलब्धियों पर लम्बा लेख लिखा जा सकता है , पर मैं आपके व्यक्तित्व के दूसरे आयाम पर अधिक प्रकाश डालना चाहता हूँ ,
खेल के क्षेत्र में इतना शौर्य और उपाधि होते हुए भी आपकी विनम्रता बहुत विशिष्ट है ,
आज के दौर में जहां हमारे युवाओं के प्रेरणास्रोत ऐसे लोग बनते जा रहे हैं जिनके पास अनुयायीयों (followers) की संख्या अधिक है , उनकी दिखावे की शैली चाहे आर्थिक सबलता का दिखावा हो या विलासिता का दिखावा , इन्ही सबको जीवन में बहुत महत्वपूर्ण मानने वाले दौर में ,
आपने एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है कि बहुत समर्थ और विजयी होने के बाद भी उस सफलता को अपने गले में विभूषित पदक तक ही कैसे सीमित रखना है , उसे सर पर नहीं चढ़ने देना है ,या उससे उपजने वाले अहंकार से दूर रहना है।
बीते दौर में खेल के क्षेत्र में हमने बहुत सी उपलब्धियाँ देखी हैं ,
पर मेरी नज़र में उनमें से कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने व्यावहारिक गुरुत्व की कालजयी मिसाल पेश की है Sachin Tendulkar जी उनमें से एक हैं जिन्हें अपनी खेल से संबंधित उपलब्धि के अतिरिक्त अपने विनम्र और शालीन व्यवहार के लिए जाना सराहा जाता है ।
मैंने पिछले ४ वर्ष की आपकी यात्रा में अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा और लगन के साथ साथ बहुत अच्छा , विनम्र और अनुसरणीय व्यक्तित्व देखा है , आशा है आपकी आगे की यात्रा और भी शानदार रहेगी ।
खेल के क्षेत्र में नये कीर्तिमान के साथ अपने साथी खिलाड़ियों से पूर्वाग्रह रहित सहृदय बर्ताव , अपनी मातृ भाषा के प्रति सम्मान का भाव , आपके भद्र व्यवहार और आपका यश ऐसे ही बना रहे और भी बढ़े , इस शुभेच्छा के साथ आपको पुनः हार्दिक धन्यवाद ।❤️💙👏🏻🙏🏻
Thanks a lot for being a lighthouse to today’s youth through your humble attitude . Neeraj Chopra
20/12/2023
बीते हुए कल की तलब … obsession with past … sometimes beautiful…..
Click here to claim your Sponsored Listing.