Swati Helping Hand

Swati Helping Hand

Share

06/07/2026

श्रीगंगानगर की 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर दिया है।
हम सभी की एक ही मांग है—दोषियों को कठोरतम सजा मिले।
साथ ही सभी समाचार चैनलों, डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और सोशल मीडिया पेजों से हाथ जोड़कर अनुरोध है— कृपया उस मासूम बच्ची की कोई भी तस्वीर, वीडियो या ऐसी कोई सामग्री प्रसारित न करें जिससे उसकी पहचान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उजागर हो। चाहे वह किसी नेता के साथ मुलाकात या बातचीत का वीडियो ही क्यों न हो।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और कानून का सम्मान कीजिए। किसी भी पीड़ित बच्ची की पहचान उजागर करना सिर्फ कानूनी प्रश्न नहीं, बल्कि उसकी गरिमा, निजता और भविष्य से जुड़ा विषय है।
टीआरपी और वायरल होने की होड़ में किसी मासूम की ज़िंदगी को दोबारा कठघरे में मत खड़ा कीजिए। उसे न्याय चाहिए, पहचान नहीं। उसकी गरिमा बनी रहने दीजिए।
न्याय तभी पूर्ण होगा, जब अपराधियों को सजा मिले और पीड़िता की पहचान हर हाल में सुरक्षित रहे।
Swati Helping Hand
Dr. Swati Patel

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Delhi