SAINT HOOD Convent School

SAINT HOOD Convent School

Share

29/05/2026

माननीय विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के कुछ प्रेरणादायी क्षण। 🙏✨

सनातन संस्कृति, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक समरसता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Photos from SAINT HOOD Convent School's post 29/05/2026

श्रीमद्भागवत कथा में विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द शर्मा ने की सहभागिता, व्यासपीठ से प्राप्त किया आशीर्वाद

विद्यालय परिसर में आयोजित पावन 6 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सम्मानित सदस्य एवं शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्रीचन्द शर्मा जी ने सहभागिता कर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीचन्द शर्मा जी ने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य व्यास जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद एवं शुभाशीष प्राप्त किया। उन्होंने कथा श्रवण करते हुए भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण में ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्ता पर बल दिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उनकी प्रेरणादायी उपस्थिति ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति और अधिक जागरूक एवं प्रेरित किया।

इस पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री एच.के. शर्मा जी, विद्यालय संरक्षक एवं सेवानिवृत्त निरीक्षक श्री हरिओम शर्मा जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री जय शिव शर्मा जी, विद्यालय संरक्षक श्री हरीश शर्मा जी, विद्यालय प्रबंधक श्री संदीप शर्मा जी, समाजसेवी एवं निदेशक, शर्मा पैथ लैब्स डॉ. उमेश शर्मा जी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक शर्मा जी, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विद्यालय में आयोजित यह 6 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम बना हुआ है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

— Saint-Hood Convent School, Dadri, Greater Noida

08/05/2026

Smashes, saves, and unstoppable spirit on the court! 🏐

Our young athletes are gearing up with dedication, teamwork, and passion during volleyball practice sessions at .

Want your place of worship to be the top-listed Place Of Worship in Dadri?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Vidhya Nagar, Pink City Road
Dadri
203207

Opening Hours

Monday 8am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm