Chapra Tak

Chapra Tak

Share

11/05/2026

सीएचसी की बदहाल व्यवस्था उजागर, स्ट्रेचर से गिरने पर घायल युवक की हालत नाजुक

सारण मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। सड़क हादसे में घायल युवक इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई तथा परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

बताया जाता है कि मशरक थाना क्षेत्र के बंसोही गांव निवासी संजीत कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मशरक लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।

इसी बीच इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर से युवक नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्ट्रेचर संभालने में कर्मियों की असावधानी के कारण यह घटना हुई। गिरने के बाद युवक दर्द से तड़पता रहा और परिजन मदद की गुहार लगाते रहे। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद भी अस्पताल कर्मियों ने तत्परता नहीं दिखाई।

घटना का वीडियो अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में न तो गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और न ही मरीजों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Photos from Chapra Tak's post 10/05/2026

गोपालगंज :- बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र में अवैध मवेशी एवं प्रतिबंधित मांस परिवहन मामले में कार्रवाई, 05 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया, 06 मवेशी, 24 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद, 01 पिकअप एवं 03 मोटरसाईकिल जप्त…

09/05/2026

पुलिस की छापेमारी करते ही शराब छोड़ भागी महिला धंधेबाज,
सारण :- पानापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम कार्रवाई करते हुए रामपुर रूद्र गांव के समीप सारण तटबंध पर छापेमारी कर सात लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस की भनक लगते ही कथित महिला शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गई।

फरार महिला की पहचान मोख्तार महतो की पत्नी रीना देवी के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मौके से बरामद शराब को जब्त कर लिया तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि फरार महिला की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Telephone