ANKIT 0032

ANKIT 0032

Share

17/05/2026

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज होते ही सरहद पार तहलका मचा दिया है। पाकिस्तान में फिल्म को लेकर दीवानगी का आलम ये रहा कि नेटफ्लिक्स पर आते ही कुछ ही मिनटों में सर्वर क्रैश हो गया। फिल्म की कहानी को लेकर वहां विवाद और बहस तो छिड़ी है, लेकिन दीवानगी ऐसी है कि लोग इसे देखने के लिए टूट पड़े हैं। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी रिव्यूअर का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। 'धुरंधर 2' पाकिस्तान में पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। पाकिस्तान में इसे लेकर दीवानगी का आलम यह था कि भारी ट्रैफिक के कारण रिलीज के कुछ ही मिनटों के भीतर नेटफ्लिक्स का सर्वर क्रैश हो गया।

|

25/12/2025

रसूलपुर तिहरे हत्याकांड के सफल उद्भेदन और दोषियों को सजा दिलाने में फोरेंसिक टीम की अहम भूमिका सामने आई है। रसूलपुर थाना कांड संख्या 133/2024 में तीन व्यक्तियों की धारदार हथियार से हत्या के मामले में गठित एसआईटी ने एफएसएल के सहयोग से घटना का सफल खुलासा किया, जिसमें दो अभियुक्तों को घटना के समय पहने वस्त्र एवं प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। डीएनए एवं बायोलॉजिकल रिपोर्ट समय पर माननीय न्यायालय में समर्पित कर त्वरित विचारण के माध्यम से मात्र डेढ़ माह में दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा दिलाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ सुश्री रत्ना राभा को बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह 2025 में ₹6000 की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आज वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Chhapra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Chhapra