Adv Rajesh Dhakar

Adv Rajesh Dhakar

Share

12/11/2025

मन

31/08/2024

06/03/2023

✍️....... जब शादी की तारीख फिक्स हो जाती है तो लड़की का पिता लड़के के पिता से पूछता है कितनी बारात ले जाएंगे?
लड़के का बाप कहता है तीन सौ के करीब....!
लड़की का बाप बोलता है इतनी बारात बहुत ज्यादा हो जाएगी, दो सौ बारात ले आना।
लड़के का बाप कहता है कि हमारा एक ही लड़का है और दो सौ बारात में हमें नहीं होगी हमारी इज्जत चली जाएगी। गांव में हर घर से कम से कम एक आदमी तो पूछना ही पड़ेगा, तो सिर्फ गांव के दो सौ लोग हो जाएंगे फिर हमारे नात रिश्तेदार और घर की औरतें हो जाएंगी, जिसे नहीं पूछेंगे वही बुरा मान जाएगा, इसलिए कम से कम तीन सौ लोग आएंगे। हम तो आपके हालात देखकर तीन सौ बाराती ला रहे हैं वरना हमारा परिवार कुनबा इतना बड़ा है कि और इतने नात रिश्तेदार हैं कि हमें चार सौ बाराती से ज्यादा लाना चाहिए।

कुछ दिनों बाद जब उसी लड़के वालों के घर में कोई बीमार हो जाता है तो पूरे गांव में कोई एक यूनिट खून देने वाला नहीं मिलता। सोशल मीडिया में अपील करना पड़ता है। अगर किसी से झगड़ा हो जाता है तो पूरे गांव में दो लोग ऐसे नहीं मिलते जो कोर्ट में चलकर ज़मानत ले लें।
👏🤝✊
मेरा मानना है कि बारात में सिर्फ उन्हें ही लेकर जाना चाहिए जो जरूरत पर एक यूनिट ब्लड दे सकें और जो कोर्ट कचहरी में खड़े होकर तुम्हारी जमानत ले सकें।
👇👇👇👇
बस यही तुम्हारे हैं बाकी सब गैर हैं।🙏

Want your practice to be the top-listed Law Practice in Chandigarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Chandigarh