Umesh Kumar
थल्ली पंचायत से वार्ड नंबर २ थल्ली के सदस्य बनने पर हार्दिक शुभकमनाये
Appeal to people of sanwal 🙏🏼
ब्रेकिंग: लेसवी पंचायत में सिर्फ 6 वोट से हार-जीत 🗳️⚡
ग्राम पंचायत खुशनगरी में प्रधान पद का चुनाव रोमांच की सारी हदें पार कर गया।
जब नतीजा घोषित हुआ तो सबकी साँसें थम गईं।
योगेंद्र चौहान जी: 632 मत
मंजू गुप्ता जी: 626 मत
जीत का अंतर: मात्र 6 वोट
ये 6 वोट अब इतिहास बन गए हैं।
ये बताते हैं कि लोकतंत्र में एक-एक वोट कितना कीमती है।
अगर 6 लोग वोट डालने जाते, तो तस्वीर कुछ और होती।
योगेंद्र चौहान जी को जीत की बधाई।
और मंजू गुप्ता जी ने भी शानदार लड़ाई लड़ी।
लेकिन सबसे बड़ी सीख हम सबके लिए:
मतदान जरूर करें। अपना वोट सही जगह प्रयोग करें।
क्योंकि कभी-कभी पूरा भविष्य 6 वोट पर टिक जाता है।
हमारी पंचायत के इतिहास में शायद पहली बार कुछ ऐसा हुआ कि मेरे गांव का प्रत्याशी विजय 🥇 हुआ
बलबिन्दर सिंह जी को हार्दिक बधाई 👏
26/05/2026
_आज अपनी ग्राम पंचायत लेसवीं में लोकतंत्र के इस महापर्व पर..._ 🗳️
_मैंने उस प्रत्याशी को वोट दिया, जो मेरे दिल-दिमाग-आत्मा को सही लगा।_
_जो मेरे क्षेत्र को विकसित करेगा, बिना किसी दल-विरोध या रिश्तेदारी के।_
_मत निजी रहना चाहिए, लेकिन लोकतंत्र में भागीदारी जरूरी है।_
_इसलिए आप भी मतदान करें। अपनी पंचायत में 100% मतदान हो।_
_उस प्रत्याशी को चुनें, जो आपके गाँव को विकास के पथ पर ले जाए..._
_बिना दल, बिना दलगत राजनीति के।_
_मतदान आपका अधिकार है, देश के प्रति आपका दायित्व भी।_
_निडर होकर वोट करें, अपने गाँव का भविष्य चुनें।_
#मतदान #लोकतंत्र #पंचायतचुनाव #चंबा
10 दिन, चुराह के 20+ गाँव, एक ही सवाल 🎤💣
जब मैंने लोगों की समस्याओं को आत्मीय रूप से समझा...
तो पता चला - यहाँ विकास सिर्फ कागजों पर हुआ है।
कड़वा सच ये है:
हमारे ज्यादातर नेताओं ने अपने चहेतों के काम किए, बाकी जनता को भूल गए।
नतीजा? चुराह के दर्जनों गाँव आज भी 50 साल पुराने भारत में जी रहे हैं।
ना ढंग की सड़क, ना स्कूल में मास्टर, ना अस्पताल में डॉक्टर।
ये विकास है या जनता के साथ धोखा?
चुराह की जनता जवाब मांगती है।
टटरोग गाँव, खुशनगरी में तेंदुए का आतंक 🚨
प्रशासन से तुरंत कार्यवाही की मांग
ग्राम पंचायत खुशनगरी के गाँव में लोगों के बीच में एक तेंदुए का खौफ आ गया है। पिछले एक महीने से इस तेंदुए का खौफ है और अभी तक एक गाय और एक बकरी को बुरी तरीके से इस तेंदुए ने काटा है।
और अब खतरा यहाँ के बच्चों पर आ चुका है, यहाँ के लोगों पर आ चुका है। वह दिन भी शायद दूर नहीं है जब ये तेंदुआ किसी इंसान को काटेगा।
इसलिए प्रशासन से आग्रह है इस वीडियो के माध्यम से भी कि कुछ कार्यवाही जरूर की जाए ताकि ये लोग खुद को सुरक्षित समझ सकें।
वीडियो शेयर करें ताकि वन विभाग और DC चंबा तक आवाज पहुंचे।
त #खुशनगरी #चंबा #वनविभाग
—
बड़े भाई कर्मचंद ठाकुर जी की भव्य चुनावी रैली में भाग लिया
जय श्री राम 🙏
आज जो जनसैलाब देखा... वो भूल नहीं सकता।
सच कहूं तो ये रैली किसी प्रधान पद की नहीं, बल्कि MLA या मंत्री लेवल की लग रही थी।
इतनी भव्यता, इतना प्यार, इतना आशीर्वाद - सनवाल पंचायत ने आज इतिहास रच दिया।
बड़े भाई कर्मचंद ठाकुर जी को जनता का ये स्नेह और विश्वास ही उनकी असली ताकत है।
सनवाल का चुनाव अब बदल चुका है।
#कर्मचंदठाकुर #भव्यरैली #जनसैलाब #सनवालपंचायत #उमेशकुमार ग्राउंडरिपोर्ट चंबा प्रधानचुनाव JantaKiAwaz
—
सनवाल वार्ड की पड़ताल - दिन 8, अंतिम दिन
50 साल पीछे जी रहा है ये गाँव... शर्मनाक
जय श्री राम दोस्तों! मैं उमेश कुमार।
आज जिला परिषद के सबसे बड़े वार्ड को कवर करने की मुहिम का आठवां और अंतिम दिन था।
आज हमने ग्राम पंचायत घुलेई को कवर किया... और कवर करने के बाद दिल बैठ गया।
एहसास हुआ कि ये पंचायत आज भी 50-60 साल पहले की जिंदगी जी रही है।
ना मूलभूत सुविधाएं हैं, ना पक्के रास्ते, ना पानी, बिजली का आना-जाना लगा रहता है।
आजादी के 78 साल बाद भी ये हाल?
चुनावी माहौल भी टटोला और कई कड़वी सच्चाइयां सामने आईं।
ये वीडियो हर नेता, हर अफसर तक पहुंचना चाहिए।
शेयर करो। बदलाव के लिए आवाज उठाओ।
#दिन8 #अंतिमदिन #ग्रामपंचायत #50सालपीछे #शर्मनाक #मूलभूतसुविधा #उमेशकुमार #ग्राउंडरिपोर्ट #चंबा #सबसेबड़ावार्ड
---
Click here to claim your Sponsored Listing.